चांद पर दौड़ लगाएगी यह गाड़ी! किसने बनाई? नाम-खूबियां क्‍या हैं? सब जान लें

अमेरिकी कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स जिस तरह की गाड़ी को चांद पर दौड़ाना चाहती है, उसकी एक झलक गुरुवार को सामने आई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 18:28 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी कंपनी ने तैयार किया मून रेसर का मॉडल
  • ऐसी ही गाड़ी चांद पर करेगी चहलकदमी
  • आर्टिमिस मिशन का हिस्‍सा बन सकता है मून रेसर

यह 108 फुट लंबे ट्रेलर को खींच सकता है। इसकी स्‍पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।

Photo Credit: space.com

चांद पर दोबारा से इंसान को भेजने की योजनाएं अब जमीन पर उतरने लगी हैं। तमाम देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं। उन्‍होंने प्राइवेट पार्टनर्स भी जुटाए हैं, जिन्‍हें अलग-अलग काम दिए गए हैं। अमेरिकी अंत‍रिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की तैयारी बाकी देशों से थोड़ा आगे नजर आती है। उससे जुड़ी एक अमेरिकी कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स (Intuitive Machines) जिस तरह की गाड़ी को चांद पर दौड़ाना चाहती है, उसकी एक झलक गुरुवार को सामने आई। यह एक डेमो यूनिट है यानी असल गाड़ी में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने रीयूजेबल ऑटोनॉमस क्रूड एक्सप्लोरेशन रोवर को ह्यूस्‍टन स्थित स्‍पेस सेंटर में पार्किंग में दिखाया। इसे मून रेसर भी कहा जा रहा है। यह एक इलेक्‍ट्र‍िक रोवर है, जिसे रौश (Roush) ने तैयार किया है। शुक्रवार को यह रोवर नासा के जॉनसन स्‍पेस सेंटर के विजिटर सेंटर में दिखाया जाना था। इंट्यूटिव मशीन्स में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ट्रेंट मार्टिन ने नासा के अधिकारियों, इंडस्‍ट्री पार्टनर्स और प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम इसे आपके सामने प्रदर्शित करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 
 

पहले धरती पर किया जाएगा टेस्‍ट 

चांद पर भेजने से पहले मून रेसर को धरती पर टेस्‍ट किया जाएगा। एरिजोना के मेटियोर क्रेटर पर वीकल को टेस्‍ट किया जाएगा। वहां वैज्ञानिकों ने इस तरह का वातावरण बनाया है जैसा चंद्रमा पर है। 
 

चांद पर लैंडर उतार चुकी है कंपनी 

इंट्यूटिव मशीन्स ने अमेरिका को इस साल सेलिब्रेट करने का मौका दिया था, जब उसका लैंडर सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरा था। यह दुनिया की पहली प्राइवेट कंपनी बन गई थी, जिसके लैंडर ने चांद पर लैंडिंग की थी। 
 

मून रेसर की प्रमुख खूबियां 

14 फुट लंबा, 8.5 फुट ऊंचा और 12 फुट चौड़ा मून रेसर काफी पावरफुल है। यह 108 फुट लंबे ट्रेलर को खींच सकता है। इसकी स्‍पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। यह 20 डिग्री की ढलानों में भी चल सकता है और एक फुट ऊंची चुनौती से पार पा सकता है। 

हालांकि इंट्यूटिव मशीन्स अकेली नहीं है, तो ऐसे वीकल पर काम कर रही है। जापान की स्‍पेस एजेंसी जाक्‍सा (Jaxa) भी टोयोटा के साथ मिलकर एक वीकल डेवलप कर रही है, जिसे 2031 तक चांद पर भेजा जा सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  2. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  3. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  3. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  6. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  7. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  8. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  9. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  10. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.