Big Breaking : पहली बार चंद्रमा पर प्राइवेट कंपनी ने उतारा लैंडर, अमेरिका को मिली कामयाबी, IM-1 मिशन का नाम इतिहास में दर्ज, जानें सभी डिटेल

IM1 mission lands on the moon : अपोलो युग के बाद पहली बार अमेरिका बेस्‍ड किसी मिशन ने चंद्रमा पर लैंडिंग की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 फरवरी 2024 06:08 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रमा पर फ‍िर रचा गया इतिहास
  • एक प्राइवेट कंपनी का मिशन हुआ लैंड
  • इंटुएटिव मशीन्स के मिशन को कामयाबी

लैंडिंग की पुष्टि होने के बाद मिशन कंट्रोल सेंटर में जश्‍न का माहौल।

Photo Credit: Video Grab

शुक्रवार की सुबह जब भारत में सूर्योदय भी नहीं हुआ था, अमेरिका ने एक बार फ‍िर इतिहास रच दिया। एक अमेरिकी कंपनी इंटुएटिव मशीन्स (Intuitive Machines) चंद्रमा पर अपना मिशन लैंड कराने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई। इंटुएटिव मशीन्स के IM-1 मिशन को यह उपलब्‍ध‍ि मिली है, जो अब इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हो गई है। खास यह है कि अपोलो युग के बाद पहली बार अमेरिका बेस्‍ड किसी मिशन ने चंद्रमा पर लैंडिंग की है। 

इंटुएटिव मशीन्स की वेबसाइट के अनुसार, IM-1 मिशन  के तहत भेजे गए ओडीसियस (Odysseus) नाम के लैंडर ने चांद पर कदम रख लिया है। कंपनी के सीईओ स्टीव अल्टेमस ने कहा है, “हम सतह पर हैं और ट्रांसमिशन  कर रहे हैं। चंद्रमा पर आपका स्वागत है।
 

चंद्रमा पर आजतक जितने भी मिशन लैंड हुए हैं, वो सभी सरकारी एजेंसियों के मिशन थे। बरसों पहले जब इंसान चांद पर पहुंचा था, तो उस मिशन को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने सफल बनाया था। रूस और चीन की सरकारी एजेंसियां भी चांद पर अपने मिशन पहुंचा चुकी हैं। पिछले साल भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की थी, जो भारत की सरकारी एजेंसी इसरो का मिशन था। 
Advertisement

शुक्रवार को ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी प्राइवेट कंपनी के मून लैंडर ने चांद पर कदम रखा हो। इसकी सबसे पहले कोशिश साल 2019 में एक इस्राइली कंपनी ने की थी, लेकिन वह फेल हो गई। पिछले साल जापान की प्राइवेट कंपनी ने भी अपना मिशन चांद पर भेजा था, लेकिन लैंडिंग के दौरान वह क्रैश कर गया। अब इंटुएटिव मशीन्स को यह कामयाबी मिली है। 
 

आखिरी वक्‍त तक अटकी रही सांसें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशन कंट्रोल से जुड़े इंजीनियरों की सांसें आखिरी समय तक अटकी रही। तय लैंडिंग के कुछ मिनट बाद तक भी लैंडिंग की पुष्टि नहीं की गई थी। इंजीनियर फ‍िर से लैंडर के साथ कम्‍युनिकेशन सेटअप कर रहे थे। आखिरकार एक सिग्‍नल मिला, जिससे यह कन्‍फर्म हो गया कि लैंडर चांद की सतह पर उतर चुका है। 
Advertisement
 

रिकॉर्ड 8 दिनों में चांद पर पहुंचा मिशन

आईएम-1 मिशन रिकॉर्ड 8 दिनों में चांद पर पहुंच गया। 15 फरवरी को इसने स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन-9 रॉकेट की मदद से उड़ान भरी थी। मिशन उसी रूट से चांद पर गया, जिस रूट से करीब 50 साल पहले अपोलो मिशन को भेजा गया था। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा ने इस मिशन के लिए कंपनी के साथ करीब हजार करोड़ रुपये का कॉन्‍ट्रैक्‍ट किया था। 

चांद की सतह पर लैंड करने के बाद ओडीसियस लैंडर 7 दिनों तक काम करेगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.