अपना नेविगेशन सिस्टम पाने के करीब पहुंचा भारत, लॉन्च हुआ IRNSS-1G

अपना नेविगेशन सिस्टम पाने के करीब पहुंचा भारत, लॉन्च हुआ IRNSS-1G
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से गुरुवार को देश का सातवां और अंतिम नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस- 1जी सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया।

इसरो के मुताबिक, 44.4 मीटर लंबा और 320 टन वजनी यह ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस-1जी) के साथ अंतरिक्ष के लिए प्रस्थान कर गया।

करीब 20 मिनट की उड़ान में यह यान 1,425 किलोग्राम वजनी आईआरएनएसएस-1जी उपग्रह को 497.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर कक्षा में स्थापित कर देगा।

पीएसएलवी ठोस तथा तरल ईंधन द्वारा संचालित चार चरणों/इंजन वाला एक प्रक्षेपण यान है।

यह उपग्रह, आईआरएनएसएस-1जी (भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली-1जी) के सात उपग्रहों के समूह का हिस्सा है। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के लिए 1,500 किलोमीटर तक के विस्तार में देश और इस क्षेत्र की स्थिति की सटीक जानकारी प्रदान करना है।

अब तक भारत छह क्षेत्रीय नौवहन उपग्रहों (आईआरएनएसएस -1 ए, 1बी, 1सी, आईडी, 1ए और 1जी) का प्रक्षेपण कर चुका है।

इसरो के अधिकारियों ने हालांकि पहले कहा था कि यद्यपि इस पूरी प्रणाली में नौ उपग्रह शामिल हैं। जिनमें से सात कक्षीय और दो पृथ्वी पर स्थित हैं, लेकिन चार उपग्रहों के साथ भी इस नौवहन सेवा को संचालित किया जा सकता है।

इस प्रत्येक उपग्रह की लागत 150 करोड़ रुपये के करीब है। वहीं पीएसएलवी-एक्सएल प्रक्षेपण यान की लागत 130 करोड़ रुपये के आसपास है। सातों प्रक्षेपण यानों की कुल लागत करीब 910 करोड़ रुपये है।

अगर सब कुछ सुचारु रूप से हुआ तो समग्र आईआरएनएसएस प्रणाली के सातों उपग्रह गुरुवार को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित हो जाएंगे।

यह क्षेत्रीय नौवहन प्रणाली स्थापित हो जाती है, तो भारत को अन्य मंचों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , isro, PSLV C33, IRNSS 1G, navigation system
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »