• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • भारत, इस्राइल और अमेरिका मिलकर बना रहे एक दवा, इस दुर्लभ बीमारी का इलाज होगा मुमकिन

भारत, इस्राइल और अमेरिका मिलकर बना रहे एक दवा, इस दुर्लभ बीमारी का इलाज होगा मुमकिन

यह एक रेयर जेनेटिक मस्तिष्क रोग है, जिसका प्रभावी इलाज करने के लिए रिसर्चर्स एक दवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दुनियाभर में आजतक इस बीमारी के 100 से कम मामलों की जानकारी है, लेकिन असल आंकड़ा अधिक हो सकता है।

भारत, इस्राइल और अमेरिका मिलकर बना रहे एक दवा, इस दुर्लभ बीमारी का इलाज होगा मुमकिन

Photo Credit: Unsplash

GNB1 एन्सेफैलोपैथी एक प्रकार का तंत्रिका संबंधी विकार (neurological disorder) है, यह किसी व्‍यक्ति को तभी अपनी गिरफ्त में ले लेता है, जब वह अपनी मां के गर्भ में होता है।

ख़ास बातें
  • GNB1 एन्सेफैलोपैथी एक प्रकार का तंत्रिका संबंधी विकार है
  • यह गर्भ में पल रहे बच्‍चे को करता है प्रभावित
  • व्‍यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में होती है देरी
विज्ञापन
भारत, इस्राइल और अमेरिका के रिसर्चर्स एक खास दवा को तैयार करने के लिए साथ आए हैं, जिसके इस्‍तेमाल से एक दुर्लभ बीमारी का इलाज होने की उम्‍मीद है। आईआईटी मद्रास, तेल अवीव यूनिवर्सिटी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स जिस बीमारी पर शोध कर रहे हैं, उसका नाम है- ‘जीएनबी1 एन्सेफैलोपैथी' (GNB1 Encephalopathy)। यह एक रेयर जेनेटिक मस्तिष्क रोग है, जिसका प्रभावी इलाज करने के लिए रिसर्चर्स एक दवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दुनियाभर में आजतक इस बीमारी के 100 से कम मामलों की जानकारी है, लेकिन असल आंकड़ा अधिक हो सकता है, क्‍योंकि इस बीमारी को पहचानने में ही काफी खर्च आता है। 

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, GNB1 एन्सेफैलोपैथी एक प्रकार का तंत्रिका संबंधी विकार (neurological disorder) है, यह किसी व्‍यक्ति को तभी अपनी गिरफ्त में ले लेता है, जब वह अपनी मां के गर्भ में होता है यानी फीटस स्‍टेज के दौरान।  

इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों की बात करें, तो शारीरिक और मानसिक विकास में देरी, बौद्धिक अक्षमता (intellectual disabilities), बार-बार मिर्गी का दौरा पड़ना शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं। इसका पता जीनोम-सीक्वेंसिंग के जरिए किया जाता है जोकि एक महंगी प्रक्रिया है, इसीलिए कई पैरंट्स इलाज आगे नहीं ले जाते। 

रिपोर्ट के अनुसार, IIT मद्रास की पूर्व पीएचडी स्कॉलर हरिता रेड्डी ने बताया कि यह बीमारी ‘Gβ1 प्रोटीन' के कारण होती है, जो GNB1 जीन में म्‍यूटेशन की वजह से बनता है। यह म्‍यूटेशन भ्रूण को प्रभावित करता है। GNB1 म्‍यूटेशन के साथ पैदा हुए बच्चे मानसिक और शारीरिक विकास में देरी, मिर्गी आदि समस्याओं को एक्‍सपीरियंस करते हैं। दुनियाभर में आजतक ऐसे 100 से कम मामले पहचाने गए हैं। हरिता रेड्डी का मानना है कि प्रभावित बच्चों की असल संख्‍या इससे ज्‍यादा है, क्‍योंकि बीमारी का इलाज उपलब्‍ध नहीं है। 

आईआईटी मद्रास के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर अमल कांति बेरा के अनुसार, जीएनबी1 एन्सेफैलोपैथी एक दुर्लभ बीमारी है, जिसे पर ज्‍यादा स्‍टडी नहीं हुई है। उन्‍होंने कहा कि यह बीमारी कैसे कम हो सकती है और इलाज कैसे किया जाए, हम इस बारे में अभी कुछ नहीं जानते। बीमारी पर शोध करना जरूरी है। दवा विकसित करना आसान नहीं है और हमें लंबा सफर तय करना है।  

फ‍िलहाल रिसर्चर्स बीमारी के प्रीक्लिनिकल एनिमल मॉडल डेवलप कर रहे हैं। उन्‍हें उम्मीद है कि 3 साल में पर्सनलाइज्‍ड डिजीज मॉडल विकसित हो जाएंगे, जिससे रिसर्च और ड्रग स्‍क्रीनिंग में मदद मिलेगी। रिसर्च में शामिल
तेल अवीव यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नाथन डैस्कल का मानना है कि जब किसी भ्रूण का विकास शुरू होता है, तब इस बीमारी के असर को कम करने के लिए जीन थेरेपी सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकती है। हालांकि इसे डेवलप करने में कई साल और बहुत सारा पैसा लगेगा। यह भी हो सकता है कि मौजूदा दवाइयों के कॉम्बिनेशन से इलाज में मदद मिले। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »