मंगल ग्रह पर 500 दिन तक रहेगा इंसान, Nasa ने फाइनल की तारीख! आप भी जानें

Nasa की योजना साल 2035 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 15:57 IST
ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह को लेकर नासा का प्‍लान
  • 500 दिनों तक इंसान को रोकने का प्‍लान
  • पहुंचने में लग जाएंगे 6 से 7 महीने

मंगल ग्रह का निर्माण करीब 4.6 अरब साल पहले हुआ था, जब सौर मंडल के बाकी सारे ग्रह बने।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) मंगल ग्रह को लेकर कई मिशन प्‍लान कर रही है, जिसमें अंतरिक्ष यात्र‍ियों को मंगल ग्रह पर भेजना भी शामिल है। theconversation की रिपोर्ट के अनुसार, नासा की योजना साल 2035 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजना है। यह सफर आसान नहीं होने वाला। सिर्फ एक तरफ का सफर यानी पृथ्‍वी से मंगल तक पहुंचने में 6 से 7 महीने लगेंगे और 40 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। योजना है कि मंगल ग्रह की सतह पर एस्‍ट्रोनॉट 500 दिन रहें। 

रिपोर्ट के अनुसार, नासा इस दशक में इंसानों को फ‍िर से चंद्रमा पर पहुंचाना चाहती है और अगले दशक में वह मंगल ग्रह को टार्गेट करेगी। चंद्रमा पर इंसानों को भेजकर नासा मंगल ग्रह से जुड़ी तैयारियां भी पूरी करेगी। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं टटोलने और कई दूसरे प्रयोग करने के लिए वहां एस्‍ट्रोनॉट को भेजने का प्‍लान है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मंगल ग्रह का निर्माण भी करीब 4.6 अरब साल पहले हुआ था, जब सौर मंडल के बाकी सारे ग्रह बने। शुरुआत में मंगल काफी हद तक पृथ्‍वी जैसा था। इसकी जमीन पर महासागर थे। झीलें और नदियां थीं। समय के साथ हालात बदल गए और मंगल ग्रह वीरान हो गया। 

मौजूदा वक्‍त में मंगल पर ऐसा वायुमंडल भी नहीं है, जहां इंसान जिंदा रह सके। हालांकि यहां जमा हुआ पानी हो सकता है। मंगल ग्रह की सतह के बारे में भी वैज्ञानिकों ने काफी जानकारी जुटाई है। इसके बावजूद कई खूबियां का पता तभी चल पाएगा, जब साइंटिस्‍ट वहां पहुंचेंगे।  

मंगल ग्रह की भौगोलिक संरचना इसके उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में अलग-अलग है। मंगल की सतह का लगभग एक तिहाई हिस्सा 2 से 4 मील की ऊंचाई पर है। वहां कुछ गड्ढे भी हैं। मंगल ग्रह पर कुछ बहुत बड़े ज्‍वालामुखी हैं। वैज्ञानिक इन्‍हें भी जांचना चाहते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo का पहला रैंक, प्रीमियम सेगमेंट में Apple सबसे आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत मे सोशल मीडिया पर उम्र के आधार पर प्रतिबंध लगा सकती है सरकार! 
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo का पहला रैंक, प्रीमियम सेगमेंट में Apple सबसे आगे
  3. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत
  5. आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
  6. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
  7. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  8. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  10. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.