मेंटल हेल्थ चाहिए तो 'आजा नचले'!

सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स के बारे में दशकों तक समझा जाता रहा है कि यह केवल हमारे शरीर के दूसरे हिस्सों से सेंसरी जानकारी लेकर आता है और दिमाग तक पहुंचाता है।

मेंटल हेल्थ चाहिए तो 'आजा नचले'!

डांस थैरेपी मेंटल हेल्थ को बनाए रखने में काफी कारगर बताई गई है

ख़ास बातें
  • सॉमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स का एक बडा़ हिस्सा हमारे हाथों के लिए समर्पित है
  • हाथों की मूवमेंट की वजह से दिमाग का एक बड़ा हिस्सा होता है प्रभावित
  • डांस थैरेपी दिमागी बीमारियों में काफी कारगर साबित हो सकती है
विज्ञापन
इन्सानी शरीर एक अद्भुत मशीन है जिसकी स्टीड बरसों से चली आ रही है और इसके कुछ हिस्से ऐसे हैं जिनके बारे में अभी भी नई जानकारी निकल कर आ रही है। उदाहरण के लिए इन्सानी दिमाग। 

इन्सान का दिमाग इतना जटिल है कि इसकी संरचना को समझने में ही सैकडों साल लग गए हैं। अब इसके हिस्से के एक नए बर्ताव के बारे में पता चला है। इन्सानी दिमाग का ऊपरी हिस्सा, जो एक कान से दूसरे कान तक एक हेयरबैंड की तरह फैला है, अपने आप में काफी अलग है। इसे सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स कहा जाता है। 

सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स के बारे में दशकों तक समझा जाता रहा है कि यह केवल हमारे शरीर के दूसरे हिस्सों से सेंसरी जानकारी लेकर आता है और दिमाग तक पहुंचाता है। लेकिन, हाल ही एक नई स्टडी में पता चला है कि यह हिस्सा हमारी भावनाओं के साथ भी जुड़ा है जिसमें भावनाओं कोक पहचानना, पैदा करना और भावनाओं का संचालन करना भी शामिल है। इसके अलावा जो लोग डिप्रेशन, एंजाइटी और साइकोटिक बीमारियों से ग्रस्त हैं, उनके सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स की संरचना में बदलाव भी पाए गए हैं। 

इस स्टडी से पता चलता है कि सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स कई तरह की दिमागी बीमारियों के इलाज में सहायता कर सकता है। सीधे दिमाग पर चोट करने वाली तकनीकों को इजाद करने से पहले हम दिमागी स्वास्थ्य को ठीक करने वाली तकनीकों और थैरेपी पर विचार करें तो ज्यादा सही लगता है। इसमें डांस मूवमेंट थैरेपी या साइकोथैरेपी जैसी प्रोसेस शामिल हैं। ये ऐसे तरीके हैं जिनसे पूरे शरीर की मूवमेंट के जरिए सेंसरों की शक्ति को बढ़ाना, सांस लेने की जागरूकता को बढ़ाना और बॉडी मूवमेंट के प्रति जागरूकता को बढ़ाना शामिल है। ये सभी चीजें हमारी समस्त स्व-जागरूकता को बढ़ाती हैं, जिससे दिमागी स्वास्थ्य में सुधार होता है। और यह सब सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स की पुनर्व्यवस्था के कारण होता है। 

सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स का एक खास गुण है कि इसमें प्लास्टिसिटी मौजूद है यानि कि यह अभ्यास के साथ अपने आकार को बदल सकता है। यह प्लास्टिसिटी ऐसे में और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है जब डांस थैरेपी जैसे तरीकों की बात करते हैं। डांस एक ऐसी थैरेपी है जिसके जरिए पूरी बॉडी की मूवमेंट संभव है और यह सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स की संरचना में तेजी से बदलाव ला सकती है। अगर किसी व्यक्ति को चलने फिरने या नाचने की मनाही है तो वह केवल अपने हाथों की मूवमेंट से भी डांस थैरेपी का लाभ ले सकता है। 

सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स का फंक्शन इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि इसका कनेक्शन हमारे दिमाग के दूसरे हिस्सों से भी है। यानि कि इस कॉर्टेक्स में जो बदलाव आएंगे, वह दिमाग के दूसरे हिस्सों को भी प्रभावित करेंगे। हमारा दिमाग उसके हर हिस्सों के साथ आपस में पूरी तरह से जुड़ा हुआ है, इसका कोई भी हिस्सा इससे अलग होकर कार्य नहीं कर सकता है। शरीर के अलग अलग हिस्सों से सोमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स के पास जानकारी पहुंचती है। 

उदाहरण के लिए सॉमेटोसेंसरी कॉर्टेक्स का एक बडा़ हिस्सा हमारे हाथों के लिए समर्पित है। इसलिए केवल हाथों की मूवमेंट और हाथों पर होने वाली फीलिंग की वजह से दिमाग का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होता है। इसलिए डांस थैरेपी इस तरह की दिमागी बीमारियों में काफी कारगर साबित हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , mental health, somatosensory cortex, dance therapy
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »