अरबों साल पहले कैसा रहा होगा मंगल ग्रह, पर्सवेरेंस रोवर के डेटा से मिले सुराग

ये अजीब सेक्‍शन लावा के बहने की वजह से हो सकते हैं, जो वक्‍त के साथ ठंडे हो जाते हैं या अंडरग्राउंड झील से तलछट में जमा हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 सितंबर 2022 21:20 IST
ख़ास बातें
  • नासा के दो प्रमुख रोवर मंगल ग्रह पर मिशन में जुटे हैं
  • इनमें पर्सवेरेंस रोवर भी शामिल है
  • इसी के डेटा ने वैज्ञानिकों को नई जानकारी दी है

जेजेरो क्रेटर मंगल ग्रह पर उत्तरी लोलैंड्स और दक्षिणी हाइलैंड्स के बीच सिर्टिस मेजर प्लानम में स्थित है।

मंगल ग्रह पर खोज के मामले में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) सबसे आगे दिखाई देती है। नासा के दो प्रमुख रोवर मंगल ग्रह पर मिशन में जुटे हैं। इनमें शामिल हैं पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) और क्‍यूरोसिटी रोवर (Curiosity rover) पर्सवेरेंस रोवर ने पिछले साल 18 फरवरी को मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर रीजन में लैंड किया था। तभी से यह वहां जीवन के सबूतों की तलाश कर रहा है। पर्सवेरेंस रोवर सभी जरूरी सैंपल्‍स को भी इकट्ठा कर रहा है, जिन्‍हें फ्यूचर मिशन के जरिए पृथ्‍वी पर लाने की तैयारी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर रही हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, इन सैंपल्‍स के पृथ्‍वी पर आने में अभी कई साल हैं, उससे पहले रोवर ने कुछ आश्चर्यजनक डेटा को पृथ्‍वी पर भेजा है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और ओस्लो य‍ूनिवर्सिटी के नेतृत्व में एक रिसर्च टीम की स्‍टडी के अनुसार, पर्सवेरेंस के ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार ने पाया है कि जेजेरो क्रेटर के नीचे चट्टान की परतें अजीब तरह से झुकी हुई हैं। ये अजीब सेक्‍शन लावा के बहने की वजह से हो सकते हैं, जो वक्‍त के साथ ठंडे हो जाते हैं या अंडरग्राउंड झील से तलछट में जमा हो सकते हैं।

इन फाइंडिंग्‍स का वर्णन करने वाला पेपर हाल ही में जर्नल साइंस एडवांस में दिखाई दिया। जेजेरो क्रेटर मंगल ग्रह पर उत्तरी लोलैंड्स और दक्षिणी हाइलैंड्स के बीच सिर्टिस मेजर प्लानम में स्थित है। यह लगभग 45 किमी व्यास का है। माना जाता है कि यह जगह कभी एक झील हुआ करती थी। 

इस इलाको को खासतौर पर पर्सवेरेंस रोवर के लिए लैंडिंग साइट के रूप में चुना गया था। क्‍यूरियोसिटी रोवर की तरह ही पर्सवेरेंस का मकसद भी उस समय के बारे में जानकारी जुटाना है, जब मंगल की सतह पर पानी बह रहा था। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि आखिर कैसे यह ग्रह सूख गया।  
Advertisement

डेटा का विश्लेषण करने के बाद रिसर्च टीम ने नोट किया कि पर्सवेरेंस ने जिस इलाके को सर्वे किया था, वहां लेयर्ड चट्टानें आम थीं। झुके हुए इलाकों में ज्‍यादा रिफ्लेक्टिव चट्टान की परतें थीं, जो कई दिशाओं में झुकती थीं। फ‍िलहाल यह सब एक लावे के बहने का संकेत देती हैं, जो समय के साथ जम गया होगा। हालांकि इस बारे में ज्‍यादा सबूत तब हासिल होंगे, जब पर्सवेरेंस के सैंपल पृथ्‍वी पर आएंगे और वैज्ञानिक उनका विश्‍लेषण करेंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.