Honor 300 Ultra लॉन्‍च हुआ 50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ

लेदर बैक वाले इस फोन में कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। बैटरी 5 हजार एमएएच की है, जो 100 वॉट की वायर्ड और 80 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Honor 300 Ultra लॉन्‍च हुआ 50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ

Honor 300 Ultra में 7 लेयर वाला प्‍लेन लेदर बैक इस्‍तेमाल हुआ है, जो इससे प्रीमियम के साथ-साथ मजबूत भी बनाता है।

ख़ास बातें
  • Honor 300 Ultra स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • 16 जीबी रैम दी गई है फोन में
  • यह दो कलर ऑप्‍शन रॉक ब्‍लैक और कैमिलिया वाइट में आता है
विज्ञापन
Honor 300 Ultra : चीनी ब्रैंड ऑनर ने अपनी होम मार्केट में Honor 300 स्‍मार्टफोन सीरीज को पेश किया है। कंपनी ने Honor 300 के स्‍टैंडर्ड, प्रो मॉडल और अल्‍ट्रा मॉडल उतारे हैं। अल्‍ट्रा फोन इस सीरीज का सबसे महंगा फोन है, जिसमें उम्‍दा डिजाइन, बेहतरीन कैमरा और दमदार प्रोसेसर का इस्‍तेमाल किया गया है। लेदर बैक वाले इस फोन में कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। बैटरी 5 हजार एमएएच की है, जो 100 वॉट की वायर्ड और 80 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं Honor 300 Ultra की प्रमुख खूबियां और स्‍पेसिफ‍िकेशंस।  
 

Honor 300 Ultra Price 

Honor 300 Ultra की कीमत 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के लिए 4199 युआन (लगभग 48,823 रुपये) है। इसका 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्‍टोरेज मॉडल 4699 युआन (लगभग 54,649 रुपये) का है।  
 

Honor 300 Ultra Specifications, features 

Honor 300 Ultra में 7 लेयर वाला प्‍लेन लेदर बैक इस्‍तेमाल हुआ है, जो इससे प्रीमियम के साथ-साथ मजबूत भी बनाता है। इसकी मोटाई 8.2mm और वजन 182 ग्राम है। फोन दो कलर ऑप्‍शन रॉक ब्‍लैक और कैमिलिया वाइट में आता है। 

Honor 300 Ultra में 6.78 इंच का OLED क्‍वाड-कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसका रेजॉलूशन 2700×1224 पिक्‍सल है। पीक ब्राइटनैस 4000 निट्स की है। फोन में आई-केयर फीचर भी मिलता है, जो आंखों को परवाह करते हुए उसे किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है। 

Honor 300 Ultra में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन को हीट से बचाने के इंतजाम भी किए गए हैं। यह डिवाइस 12 जीबी और 16 जीबी रैम से पैक है। इंटरनल स्‍टोरेज 1 टीबी तक मिलता है। Honor 300 Ultra में 5300mAh की बैटरी है, जो 100वॉट की वायर्ड और 80W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि बैटरी को फुल होने में सिर्फ 35 मिनट लगते हैं। 

Honor 300 Ultra में डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर लगे हैं। IP55 रेटिंग इस फोन को मिली है, जो धूल और पानी से होने वाले नुकसान से डिवाइस को बचाती है। फोन में NFC, Wi-Fi 7 की कनेक्टिविटी मिलती है। सैटेलाइट के जरिए SMS की सुविधा भी है। 

Honor 300 Ultra में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का है जोकि Sony IMX906 सेंसर है। साथ में 12MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 एमपी का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। यह 100एक्‍स तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है, जबकि ऑप्टिकल जूम 3.8X तक मिल जाता है। Honor 300 Ultra रन करता है MagicOS 9.0 पर, जो कई एआई फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। सेल्‍फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »