• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • यूरोप पिघल रहा है! सैटेलाइट मैप से समझिए ब्रिटेन, फ्रांस, स्‍पेन में गर्मी का हाहाकार

यूरोप पिघल रहा है! सैटेलाइट मैप से समझिए ब्रिटेन, फ्रांस, स्‍पेन में गर्मी का हाहाकार

ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

यूरोप पिघल रहा है! सैटेलाइट मैप से समझिए ब्रिटेन, फ्रांस, स्‍पेन में गर्मी का हाहाकार

पूरे फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में पिछले दस दिनों में 150 वर्ग मील से ज्‍यादा इलाके में आग की घटनाएं सामने आई हैं।

ख़ास बातें
  • रिकॉर्ड तापमान ने तमाम यूरोपीय देशों को ‘भट्ठी’ में झोंक दिया है
  • कई यूरोपीय देशों में जंगल की आग के अलर्ट हैं
  • सैटेलाइट मैप बताता है कि स्थिति ‘एक्‍ट्रीम डेंजर’ वाली है
विज्ञापन
यूरोप पिघल रहा है! एक बारगी सुनने पर यकीन नहीं होता, लेकिन हाल वहां कुछ ऐसा ही है। यूरोप भीषण गर्मी देख रहा है। जंगलों में लगी आग और रिकॉर्ड तापमान ने तमाम यूरोपीय देशों को ‘भट्ठी' में झोंक दिया है। सड़कें सुनसान, बाजारों में सन्‍नाटा, गर्मी से रेलवे ट्रैक फैल गए हैं। एयरपोर्ट पर कोलतार के पिघलने की खबरें आ रही हैं। यूरोप की स्थिति को समझाने वाला यह सैटेलाइट मैप बताता है कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच कई यूरोपीय देशों में जंगल की आग के अलर्ट हैं और स्थिति ‘एक्‍ट्रीम डेंजर' वाली है। यही नहीं, सर्दियों और वसंत में बारिश की कमी की वजह से यूरोप भयानक सूखे की ओर भी बढ़ रहा है। 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, वैज्ञानिक यह जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन की वजह से यूरोप बाकी दुनिया की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है। ब्रिटेन जैसा देश जहां गर्मियां बहुत ज्‍यादा नहीं होती और आसमान में बादलों का डेरा रहता है, वहां भी मंगलवार को तापमान इतिहास में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1 बजे ब्रिटेन के राष्ट्रीय मौसम फोरकास्‍टर मौसम विभाग ने बताया कि देश में अबतक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के पास 40.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। ब्रिटेन उन यूरोपीय देशों में से है, जहां मंगलवार को जंगल की आग का अलर्ट सबसे ज्‍यादा था। इटली, फ्रांस और स्पेन का भी बुरा हाल है। 

यूरोपियन एनवायरनमेंट मॉनिटरिंग प्रोग्राम ‘कोपरनिकस' के अनुसार, पूरे फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में पिछले दस दिनों में 150 वर्ग मील से ज्‍यादा इलाके में आग की घटनाएं सामने आई हैं। अर्थ ऑब्‍जर्वेशन सैटेलाइट के डेटा से पता चला है कि ब्रिटेन में जमीन का तापमान 18 जुलाई को 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक अधिक हो गया था।
 
gcvpn3j
सैटेलाइट मैप में देश के कई प्रमुख शहरों में गर्म जगहों के बारे में बताया गया है। इसकी वजह वहां की बिल्डिंगों को भी बताया गया है, जो गर्मी बढ़ाने में सहायक हैं। यूरोप में यह स्थिति अभी कई दिनों तक जारी रहने वाली है। यूरोप के तमाम देश इस ‘मुसीबत' के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »