• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • भारत के इन शहरों में दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें 5 बड़ी बातें, यहां देखें ऑनलाइन लाइव

भारत के इन शहरों में दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें 5 बड़ी बातें, यहां देखें ऑनलाइन लाइव

Chandra Grahan 2022 : देश में चंद्रग्रण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से होगी और यह शाम 6:18 बजे तक रहेगा।

भारत के इन शहरों में दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें 5 बड़ी बातें, यहां देखें ऑनलाइन लाइव

चंद्रग्रहण सूतक सुबह 9:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा।

ख़ास बातें
  • 8 नवंबर को लग रहा है चंद्रग्रहण
  • पूर्वी भारत में दिखेगा शानदार नजारा
  • बाकी शहरों में आंशिक ग्रहण लगेगा
विज्ञापन
कल से नवंबर का महीना शुरू हो रहा है और आने वाली 8 तारीख को भारत समेत दुनिया के कई देशों में चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) दिखाई देगा। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। साल 2022 में दुनिया ने 4 ग्रहण लगने थे। इनमें से 2 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण हैं। भारत में एक सूर्यग्रहण दिखाई दिया था, जो इसी महीने दिवाली के अगले दिन लगा। अब चंद्रग्रहण की बारी है। खास बात यह है कि भारत में लगने वाला चंद्रग्रहण कुछ शहरों में तो बेहतरीन दिखाई देगा, जबकि कुछ शहरों में लोग आंशिक चंद्रग्रहण को देख पाएंगे। 

भारत में 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी की जयंती के दिन चंद्रग्रहण लगेगा। रिपोर्टों के अनुसार, देश में चंद्रग्रण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से होगी और यह शाम 6:18 बजे तक रहेगा। यानी चंदग्रहण का समय कुल 46 मिनट का होगा। हालांकि इसका सूतक काल पहले ही शुरू हो जाएगा, जिसकी हिंदू धर्म में काफी मान्‍यता है। 

द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रग्रहण सूतक सुबह 9:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए सूतक का समय दोपहर 2:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक है। 

भारत में चंद्रग्रहण का सबसे बेहतरीन नजारा देश के पूर्वी भागों में दिखाई देगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी समेत पूर्वी भारत के तमाम शहरों में पूर्ण चंद्रग्रहण की स्थिति होगी। खास बात यह है कि इन इलाकों में सूर्यग्रहण उतना बेहतर नजर नहीं आया था। देश के बाकी हिस्‍सों में यानी उत्‍तर, पश्चिम और दक्षिण में लोग आंशिक चंद्रग्रहण देख पाएंगे। 

चंद्रग्रहण की 5 बड़ी बातें

  • भारत में शाम 5:32 बजे से इसकी शुरुआत होगी और शाम 6:18 बजे यह खत्‍म होगा। 
  • 46 मिनट तक चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। इसके लिए स्‍पेशल ग्‍लास की जरूरत नहीं है।
  • 2.7 अरब लोग दुनियाभर में इस चंद्रग्रहण को देख पाएंगे, ऐसा अनुमान है। 
  • इस लिंक पर https://youtu.be/BjKUlaGmE2g क्लिक करके चंद्रग्रहण को लाइव ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। 
  • चंद्र ग्रहण में 5 चरण होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में अलग-अलग चीजें देखने को मिलती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »