• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अलर्ट! 1,500 फीट तक साइज वाले 4 बड़े एस्ट्रॉयड आज पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे, 65,000 kmph तक होगी स्पीड

अलर्ट! 1,500 फीट तक साइज वाले 4 बड़े एस्ट्रॉयड आज पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे, 65,000 kmph तक होगी स्पीड

NASA JPL एस्ट्रॉयड वॉच प्रोग्राम के अनुसार, आज, 26 अप्रैल को पृथ्वी के करीब से 4 बड़े एस्ट्रॉयड गुजरेंगे, जिनका साइज 52 फीट से लेकर 1,500 फीट तक होगा।

अलर्ट! 1,500 फीट तक साइज वाले 4 बड़े एस्ट्रॉयड आज पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे, 65,000 kmph तक होगी स्पीड

चारों में से साइज में सबसे छोटा एस्ट्रॉयड 52 फीट और सबसे बड़ा 1,500 फीट है

ख़ास बातें
  • 26 अप्रैल को पृथ्वी के करीब से 4 बड़े एस्ट्रॉयड गुजरेंगे
  • इनका साइज 52 फीट से लेकर 1,500 फीट तक होगा
  • चारों एस्ट्रॉयड पृथ्वी के करीब से सुरक्षित रूप से गुजरेंगे
विज्ञापन
पृथ्वी के करीब से आए दिन कई एस्ट्रॉयड गुजरते हैं, जिनमें से कई छोटे तो कुछ बेहद विशाल होते हैं। दुनियाभर के देशों की स्पेस एजेंसी इन एस्ट्रॉयड पर नजर रखती हैं और यह पता लगाने की कोशिश करती हैं कि आने वाले एस्ट्रॉयड पृथ्वी के लिए खतरा होंगे या नहीं। NASA भी अपने एस्ट्रॉयड-वॉच प्रोग्राम के तहत पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्ट्रॉयड पर बारीकी से नजर रखती हैं और आम जनता के साथ इन एस्ट्रॉयड से संबंधित डेटा भी शेयर करती है। आज भी पृथ्वी के करीब से 4 बड़े एस्ट्रॉयड गुजरने वाले हैं, जिनकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

NASA JPL एस्ट्रॉयड वॉच प्रोग्राम के अनुसार, आज, 26 अप्रैल को पृथ्वी के करीब से 4 बड़े एस्ट्रॉयड गुजरेंगे, जिनका साइज 52 फीट से लेकर 1,500 फीट तक होगा। सबसे छोटे एस्ट्रॉयड से शुरुआत करें, तो 52 फीट, यानी साइज में एक घर जितना बड़ा 2023 HL3 एस्ट्रॉयड आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। इसके गुजरते समय पृथ्वी से इसकी सबसे नजदीकी बिंदु 11,40,000 किलोमीटर और स्पीड 50,688 किमी प्रति घंटा होगी।

79 फीट (साइज में एक हवाई जहाज जितना बड़ा) 2023 HP4 एस्ट्रॉयड पृथ्वी से 57,30,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। पृथ्वी के करीब से गुजरते समय इसकी स्पीड 25,632 किमी प्रति घंटा होगी। तीसरा एस्ट्रॉयड 120 फीट बड़ा होगा, जिसका नाम NASA ने 2023 GG1 रखा है। ये पृथ्वी के 48.10 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा और उस समय इसकी स्पीड 35,964 किमी प्रति घंटा होगी।

सभी चार में से सबसे विशाल एस्ट्ऱॉयड 2006 HV5 होगा, जिसका आकार 1,500 फीट बताया गया है। आप इसकी तुलना इस तरह कर सकते हैं कि यह करीब-करीब 3 स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) के बराबर होगा। पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुरजते हुए इसकी स्पीड 62,712 किमी प्रति घंटा होगी और पृथ्वी से इसका सबसे नजदीकी बिंदु 24.20 लाख किलोमीटर होगा।

अच्छी बात यह है कि ये चारों एस्ट्रॉयड पृथ्वी के करीब से सुरक्षित रूप से गुजरेंगे। NASA का एस्ट्रॉयड वॉच प्रोग्राम इन खगोल पिंडों और धूमकेतुओं को लगातार ट्रैक करता है। इनमें से दो एस्ट्रॉयड Apollo, एक Amor और सबसे विशाल एस्ट्रॉयड Aten कैटेगरी का नियर अर्थ ऑब्जेक्ट है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA JPL, Asteroid, asteroid passing earth
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »