अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी

किसी एस्टरॉयड के लिए अलर्ट तब जारी किया जाता है जब वह पृथ्वी के बहुत अधिक करीब से होकर गुजरने वाला हो।

विज्ञापन
अपडेटेड: 23 मई 2026 17:04 IST
ख़ास बातें
  • आज पांच एस्टरॉयड धरती की तरफ चले आ रहे हैं।
  • अंतरिक्ष एजेंसी ने इनके लिए अलर्ट जारी किया है।
  • एस्टरॉयड 2026 KZ इनमें सबसे बड़ा 100 फीट साइज का है।

NASA की JPL के अनुसार आज पांच एस्टरॉयड धरती की तरफ चले आ रहे हैं।

NASA ने 5 एस्टरॉयड के धरती के पास होकर गुजरने की चेतावनी जारी की है। किसी एस्टरॉयड के लिए अलर्ट तब जारी किया जाता है जब वह पृथ्वी के बहुत अधिक करीब से होकर गुजरने वाला हो। आज पृथ्वी की ओर आने वाले एस्टरॉयड्स में से एक एस्टरॉयड तो इतनी पास से गुजरने वाला है, जितना कि चंद्रमा हमारी धरती के करीब है। आइए जानते हैं, आज पृथ्वी को इनसे कितना है खतरा! 

NASA की JPL के अनुसार आज पांच एस्टरॉयड धरती की तरफ चले आ रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने इनके लिए अलर्ट जारी किया है। ये एस्टरॉयड एक के बाद एक, धरती के पास से गुजरने वाले हैं। आज एस्टरॉयड 2026 KM1 धरती के करीब आने वाला है। इसका साइज 42 फीट है जो कि किसी बस जितना बड़ा है। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तो इसकी दूरी लगभग 6.39 लाख किलोमीटर होगी। 

एस्टरॉयड 2026 JM भी धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 72 फीट का बताया गया है। यह एक हवाई जहाज जितना बड़ा है। यह धरती के काफी करीब आने वाला है और इसकी दूरी धरती से 19.9 लाख किलोमीटर रह जाएगी। इसके अलावा एस्टरॉयड 2026 KE1 भी धरती के पास से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 66 फीट का बताया गया है। यह एक हवाई जहाज के जितना बड़ा है। जब यह धरती के करीब पहुंचेगा तो इसकी दूरी 26.10 लाख किलोमीटर रह जाएगी। 

आज एक और बड़ा एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब बढ़ रहा है। इसका नाम 2026 KZ बताया गया है। यह 100 फीट का प्लेन जितना बड़ा एस्टरॉयड है। यह धरती के करीब से गुजर रहा होगा तो इसकी दूसरी 52.70 लाख किलोमीटर रह जाएगी। 5वां एस्टरॉयड 2026 KK बताया गया है। यह 77 फीट बड़ा एस्टरॉयड है जो 58.7 लाख किलोमीटर दूर से गुजरने वाला है। हालांकि नासा की ओर से इनमें से किसी भी एस्टरॉयड के लिए धरती से टकराने की बात नहीं कही गई है। लेकिन अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  2. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  2. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  3. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  4. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  5. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  7. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  8. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  9. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  10. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.