Elon Musk की SpaceX इस हफ्ते बनाएगी नया रिकॉर्ड, 3 दिन में लॉन्‍च होंगे 3 मिशन

शनिवार को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्‍पेस फोर्स बेस से जर्मन सेना के लिए एक रडार सैटेलाइट को लॉन्‍च किया जाएगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जून 2022 12:20 IST
ख़ास बातें
  • आज से रविवार तक तीनों लॉन्‍च पूरे किए जाएंगे
  • सबसे पहले लॉन्‍च में स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया जाएगा
  • एकसाथ 53 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स लॉन्‍च किए जाएंगे

तीसरा मिशन फ्लोरिडा से ही है, जहां केप कैनावेरल स्‍पेस फोर्स स्‍टेशन से एक कमर्शल कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्‍च किया जाएगा।

एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' (SpaceX) इस वीकेंड एक नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। कंपनी 3 दिन में 3 लॉन्‍च पैड्स से 3 रॉकेट लॉन्‍च करने की हैट्रिक बनाने वाली है। इसकी उल्‍टी गिनती अब शुरू हो गई है। लॉन्चिंग आज यानी शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगी। सबसे पहले फ्लोरिडा स्थित नासा (Nasa) के कैनेडी स्‍पेस सेंटर से 53 स्‍टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में स्‍थापित किया जाएगा। इसके बाद शनिवार को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्‍पेस फोर्स बेस से जर्मन सेना के लिए एक रडार सैटेलाइट को लॉन्‍च किया जाएगा। तीसरा मिशन फ्लोरिडा से ही है, जहां केप कैनावेरल स्‍पेस फोर्स स्‍टेशन से एक कमर्शल कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्‍च किया जाएगा।    

मिशन सफल होता है, तो यह स्‍पेसएक्‍स की बैक टु बैक 3 उड़ानों को दर्शाएगा। हालांकि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच 3 मिशन लॉन्‍च किए थे, लेकिन वह बैक टु बैक नहीं थे। कंपनी ताजा लॉन्‍च के जरिए नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्‍य लेकर आगे बढ़ रही है। 

शुक्रवार का मिशन फाल्‍कन 9 रॉकेट के जरिए पूरा करने की तैयारी है। इसे स्टारलिंक 4-19 कहा गया है। शुक्रवार को जब यह रॉकेट उड़ान भरेगा, तो यह फाल्‍कन 9 की 13वीं उड़ान होगी। स्‍थानीय समय के मुताबिक दोपहर 12:08 बजे लिफ्टऑफ होना है। 
रिपोर्टों के अनुसार, एलन मस्‍क ने जब फाल्कन 9 रॉकेट के लेटेस्‍ट ब्लॉक 5 वर्जन को पेश किया था, तब उन्‍होंने कहा था कि इसे 10 उड़ानों को ले जा सकने के लिए डिजाइन किया गया है। पर एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब फाल्कन-9 रॉकेटों को उनके रिटायरमेंट से पहले कम से कम 15 बार उड़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। स्पेसएक्स के पास अभी 21 फाल्कन रॉकेट हैं।

शुक्रवार का लॉन्‍च सफल होने के बाद स्‍पेसएक्‍स की नजर शनिवार के लॉन्‍च पर रहेगी। इसके तहत  जर्मन सेना के लिए सिंथेटिक एपर्चर रडार रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट SARah 1 को लॉन्‍च किया जाना है। इसे एयरबस ने तैयार किया है। यह लिफ्टऑफ शनिवार को लोकल समय के मुताबिक सुबह 10 बजे निर्धारित है। तीसरे लॉन्‍च के तहत ग्लोबलस्टार FM15 कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा जाना है। इसे 19 जून को दोपहर 12:30 बजे लॉन्‍च किया जाएगा। तीनों ही लॉन्‍च का लाइव टेलिकास्‍ट करने की तैयारी भी की गई है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  3. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  2. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  5. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  7. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  9. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  10. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.