अंतरिक्ष में ढेर सारे टमाटर भेज रहे हैं Twitter के मालिक ‘Elon Musk’, 23 नवंबर को उड़ान भरेगा रॉकेट, जानें पूरा मामला

SpaceX launch : 23 नवंबर को एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का फाल्कन 9 रॉकेट (Falcon 9) कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। यह रॉकेट अपने साथ करीब 3,500 किलोग्राम कार्गो लेकर रवाना होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 12:48 IST
ख़ास बातें
  • करीब 3,500 किलोग्राम कार्गो किया जाएगा लॉन्‍च
  • कार्गो की सप्‍लाई से जुड़ा यह 26वां मिशन है
  • वैज्ञानिकों के प्रयोगों से जुड़े सामान को ISS पर पहुंचाया जाएगा

SpaceX launch : कार्गो की सप्‍लाई से जुड़ा यह 26वां मिशन है, जिसके तहत वैज्ञानिकों के प्रयोगों से जुड़े सामान को ISS पर पहुंचाया जाएगा।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए एक बड़ी सप्‍लाई भेजने जा रही है। 23 नवंबर को ट्विटर के मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का फाल्कन 9 रॉकेट (Falcon 9) कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। यह रॉकेट अपने साथ करीब 3,500 किलोग्राम कार्गो लेकर रवाना होगा। कार्गो की सप्‍लाई से जुड़ा यह 26वां मिशन है, जिसके तहत वैज्ञानिकों के प्रयोगों से जुड़े सामान को ISS पर पहुंचाया जाएगा। इस सामान में टमाटर भी शामिल हैं, जिन्‍हें स्‍पेस में उगाने पर साइंटिस्‍ट काम करेंगे। आइए जानते हैं और क्‍या कुछ खास है।  

तो शुरुआत टमाटर से ही कर लेते हैं। दरअसल, अंतरिक्ष में इंसानों का जो घर है, उसे इंटरनेशल स्‍पेस स्‍टेशन कहा जाता है। यहां कई देशों के वैज्ञानिक एक निश्चित अंतराल के लिए पहुंचते हैं और अपने मिशनों को आगे बढ़ाते हैं। अभी ISS पर जो अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं, वह वेज-05 प्रयोग (Veg-05 experiment) के तहत अंतरिक्ष में बौने टमाटर उगाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका मकसद अंतरिक्ष में पौष्टिक फूड सिक्‍योरिटी को सुनिश्चित करना है। यह भविष्‍य के मिशनों के लिए काफी अहम है। नासा का मानना है कि अगर कम गुरुत्‍वाकर्षण में भोजन उगाना मुमकिन हो जाए, तो अंतरिक्ष यात्रियों के भोजन के लिए पृथ्‍वी पर निर्भरता खत्‍म हो जाएगी। वैज्ञानिकों के पास खेती करने के लिए दूसरे प्‍लेटफॉर्म्‍स भी मौजूद होंगे। 
 

प्रयोग के तहत वैज्ञानिक यह देख रहे हैं कि अंतरिक्ष में टमाटर की फसल कितनी अच्छी तरह से बढ़ती है। टमाटर कितने स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक होते हैं। वैज्ञानिकों की सेहत पर ऐसे टमाटरों का क्‍या असर होगा, यह भी रिसर्च का हिस्‍सा है। अंतरिक्ष यात्री स्‍पेस में हरी सब्जियां उगा चुके हैं। अब टमाटर की बारी है, क्‍योंकि टमाटर काफी पौष्टिक होते हैं। 
Advertisement

वैज्ञानिक, मून माइक्रोस्कोप प्रोजेक्‍ट (Moon Microscope project) पर भी काम कर रहे हैं। इसके तहत वैज्ञानिकों की जांच तो स्‍पेस में की जाएगी और उनकी बीमारी को ठीक करने के लिए पृथ्‍वी पर मौजूद डॉक्‍टरों की मदद ली जाएगी। कार्गो के तहत एक पोर्टेबल हैंड-हेल्ड माइक्रोस्कोप और छोटी सेल्‍फ-कंटेंड ब्‍लड सैंपल स्‍टेनिंग डिवाइस को भी वहां भेजा जा रहा है। इसकी मदद से अंतरिक्ष यात्री अपने ब्‍लड सैंपल की इमेजेस को पृथ्‍वी पर भेजेगा और डॉक्‍टर उसकी परेशानी का पता लगा पाएंगे। कार्गो में कंस्‍ट्रक्‍शन से जुड़ा मटीरियल भी भेजा जाना है। इसकी मदद से अंतरिक्ष यात्री ऐसे शेप्‍स को डिजाइन करने की कोशिश करेंगे, जो पृथ्‍वी पर मुमकिन नहीं है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.