Elon Musk का यह वीडियो कमाल है! सैटेलाइट लॉन्‍च के बाद कैसे वापस लौट आए 2 रॉकेट बूस्‍टर, देखें

SpaceX launch : GOES-U सैटेलाइट को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर (KSC) के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्‍च किया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जून 2024 15:40 IST
ख़ास बातें
  • एलान मस्‍क ने शेयर किया है वीडियो
  • एक लॉन्‍च के बाद वापस लौट रहे 2 बूस्‍टरों का वीडियो
  • सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक दो बूस्‍टर नीचे उतर रहे हैं और तय जगह पर लैंड कर जाते हैं।

Photo Credit: Screen Grab

SpaceX launch : एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' (SpaceX) का एक सैटेलाइट लॉन्‍च वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो एलन मस्‍क ने भी शेयर किया है। दरअसल, मंगलवार को स्‍पेसएक्‍स ने GOES-U नाम का एक पावरफुल वेदर सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाया। यह GOES-R सीरीज का चौथा स्‍पेसक्राफ्ट है जो अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद पृथ्‍वी को टटोलेगा और मौसम से जुड़ी जानकारियां उपलब्‍ध कराएगा। जैसे ही यह सैटेलाइट लॉन्‍च हुआ, उसके ठीक 8 मिनट बाद लिफ्टर के दो साइड बूस्‍टर एक-एक करके लॉन्‍च साइट पर वापस लैंड कर गए। यह वीडियो काफी रोमांचक है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, GOES-U सैटेलाइट को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर (KSC) के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्‍च किया गया। यह सैटेलाइट स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी रॉकेट पर सवार था। फाल्‍कन हैवी रॉकेट का यह 10वां लॉन्‍च था। जैसे ही रॉकेट ने उड़ान भरी वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।

पर सबसे खास पल आया 8 मिनट बाद, जब तय योजना के अनुसार, सैटेलाइट को निर्धारित ऊंचाई पर पहुंचाकर हेवी लिफ्टर के दोनों साइड बूस्‍टर पृथ्‍वी पर वापस आ गए। दोनों बूस्‍टर केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन पर उतरे, जो KSC के बगल में है।
 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक दो बूस्‍टर नीचे उतर रहे हैं और तय जगह पर लैंड कर जाते हैं। 

इस घर वापसी ने दर्शकों के लिए GOES-U के तीन सहोदर उपग्रहों के प्रक्षेपण की तुलना में एक बिल्कुल अलग अनुभव बनाया, जो सभी यूनाइटेड लॉन्च अलायंस के एटलस वी रॉकेट पर अंतरिक्ष में गए थे, जो पुन: उपयोग योग्य नहीं है। इस तरह की कोशिशों से स्‍पेसएक्‍स को किसी भी लॉन्‍च की कॉस्‍ट कम करने में मदद मिलती है। वह इन बूस्‍टरों को कई लॉन्‍च में इस्‍तेमाल करके पैसे बचाता है।  
Advertisement

मिशन से जुड़े सैटेलाइट एनालिस्‍ट और कम्युनिकेटर, डकोटा स्मिथ ने कहा कि यह अविश्वसनीय था। GOES सैटेलाइट मेरे करियर, जुनून और मेरे शौक का एक बड़ा हिस्सा रहा है। एक सैटेलाइट को ऊपर जाते देखना और यह जानना कि हमें अद्भुत तस्वीरें मिलती रहेंगी, मेरे लिए बहुत मायने रखता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.