पृथ्‍वी जैसा पानी दूसरे ‘ग्रह’ पर मिला! कहां हुई खोज? जानें

Earth like water on Exoplanet : वैज्ञानिकों ने साल 2017 में LHS 1140b एक्‍सोप्‍लैनेट को खोजा था। तब से कई टेलीस्‍कोपों के जरिए इसे देखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जनवरी 2024 18:37 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्वी से लगभग 50 प्रकाश वर्ष दूर है एक्‍सोप्‍लैनेट
  • उसमें मौजूद हो सकता है पृथ्‍वी जैसा पानी
  • अगर ऐसा होता है, तो वैज्ञानिकों की पसंंद बन जाएगा ग्रह

यह स्‍टडी द एस्‍ट्रोफ‍िजिकल जर्नल लेटर्स में पब्लिश हुई है।

जो पानी हमारी पृथ्‍वी पर है, क्‍या वैसा ही इस ब्रह्मांड में कहीं और हो सकता है? एक नई स्‍टडी से यह संकेत मिला है। स्‍टडी में कहा गया है कि पृथ्वी से लगभग 50 प्रकाश वर्ष दूर एक छोटे तारे की परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लैनेट में हमारी जिंदगी के लिए जरूरी पानी हो सकता है। गौरतलब है कि ऐसे ग्रह जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट कहलाते हैं। जिस एक्‍सोप्‍लैनेट में पानी होने की संभावना जताई गई है, उसे LHS 1140b कहा जाता है। 

एक्‍सोप्‍लैनेट जिस तारे की परिक्रमा करता है, उसका नाम LHS 1140 है। वह एक छोटा और कम चमकीला तारा है और सेतुस तारामंडल में मौजूद है। 

वैज्ञानिकों ने साल 2017 में LHS 1140b एक्‍सोप्‍लैनेट को खोजा था। तब से कई टेलीस्‍कोपों के जरिए इसे देखा गया है। रिसर्चर्स अब यह जानते हैं कि LHS 1140b एक चट्टानी ग्रह है और हमारी पृथ्‍वी से लगभग 1.7 गुना चौड़ा है।

अबतक हुए सभी ऑब्‍जर्वेशंस से एक और बात सामने आई है। LHS 1140b पर्याप्‍त रूप से घना नहीं है। इसका मतलब है कि या तो इसमें बहुत ज्‍यादा पानी होना चाहिए या इसमें हाइड्रोजन और हीलियम जैसे एलिमेंट होने चाहिए। 
Advertisement

हालांकि रिसर्चर्स अभी यह नहीं जानते दोनों में से क्‍या हो सकता है। हालांकि आने वाले वर्षों में यह राज़ खुल सकता है। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप जैसे पावरफुल टेलीस्‍कोपों के जरिए पता लगाया जा सकता है कि अगर LHS 1140b में पानी की दुनिया हुई, तो हमारे सौर मंडल से बाहर जीवन की खोज में यह एक्‍सोप्‍लैनेट वैज्ञानिकों की पहली पसंद हो सकता है। यह स्‍टडी द एस्‍ट्रोफ‍िजिकल जर्नल लेटर्स में पब्लिश हुई है। 
Advertisement

बीते दिनों एक अन्‍य रिपोर्ट में सामने आया था कि विभिन्‍न परिस्थितियों में भी कई अरबों वर्षों तक लिक्विड वॉटर, एक्सोप्लैनेट की सतह पर मौजूद रह सकता है। बर्न यूनिवर्सिटी, ज्यूरिख यूनिवर्सिटी और नेशनल सेंटर ऑफ कॉम्पीटेंस इन रिसर्च (NCCR) के रिसर्चर्स ने एक स्‍टडी में यह जानकारी दी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Earth, water, exoplanet, Study, science news hindi, LHS 1140b
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.