पृथ्‍वी में दिखने वाली चीज शनि ग्रह पर भी आई नजर, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर, जानें

Aurora on Saturn : शनि ग्रह में बनने वाले ऑरोरा कैसे होते हैं, इसकी झलक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2023 18:31 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर की तस्‍वीर
  • शनि ग्रह पर बनने वाले शानदार ऑरोरा को दिखाया
  • साल 2004 में खींची गई थी यह तस्‍वीर

स्‍पेस एजेंसी ने लिखा कि इस इमेज में दिखने वाला चमकीला ऑरोरा हवा में एक गड़बड़ी की वजह से पैदा हुआ है।

Photo Credit: Nasa

पृथ्‍वी (Earth) और शनि (Saturn) ग्रह में एक चीज कॉमन है। दोनों ग्रहों में ऑरोरा दिखाई देते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऑरोरा हैं क्‍या? ये हमारे आकाश में बनने वाली खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी है। रात के वक्‍त आमतौर पर नॉर्थ और साउथ पोल्‍स के पास ऑरोरा दिखाई देते हैं। शनि ग्रह में बनने वाले ऑरोरा कैसे होते हैं, इसकी झलक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। नासा ने शनि ग्रह पर बने ऑरोरा की तस्‍वीर दिखाई है। खास यह है कि तस्‍वीर को साल 2004 में क्लिक किया गया था।  

स्‍पेस एजेंसी ने लिखा कि इस इमेज में दिखने वाला चमकीला ऑरोरा हवा में एक गड़बड़ी की वजह से पैदा हुआ है। हाल ही एक एक रिसर्च से भी पुष्टि हुई है कि‍ शनि ग्रह पर बनने वाले ऑरोरा की वजह वहां की हवाएं हैं। लीसेस्टर यूनिवर्सिटी (University of Leicester) के वैज्ञानिक दावा कर चुके हैं कि शनि ग्रह के कुछ ऑरोरा इस ग्रह के वातावरण के अंदर घूमने वाली हवाओं से पैदा होते हैं। 
 

नासा के हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप और कैसिनी स्‍पेसक्राफ्ट ने शनि ग्रह को काफी एक्‍सप्‍लोर किया है। कैसिनी (Cassini) स्‍पेसक्राफ्ट को साल 1997 में लॉन्‍च किया गया था। वह साल 2004 में शनि ग्रह तक पहुंचा। तब से इसने शनि ग्रह को बारीकी से समझने की कोशिश की है। 
Advertisement

मौजूदा तस्‍वीर को लेकर नासा का कहना है कि शनि ग्रह पर जो ऑरोरा बनते हैं उनकी वजह सौर हवाओं का दबाव है। तस्‍वीर को साल 2004 में कैप्‍चर किया गया था। खास यह है कि पृथ्‍वी पर ऑरोरा कुछ मिनटों तक घंटों तक दिखाई देते हैं, जबकि शनि ग्रह पर ये कई दिनों तक नजर आते हैं। इस तस्‍वीर को हबल टेलीस्‍कोप ने कैप्‍चर किया था, जो बीते करीब 30 साल से हमारे ब्रह्मांड पर नजर बनाए हुए है। 

नासा की यह तस्‍वीर इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। इस इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट को अबतक 2 लाख से ज्‍यादा लाइक मिल गए हैं। पृथ्‍वी पर ऑरोरा को देखने के लिए ग्रीनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, फ‍िनलैंड आदि को बेस्‍ट जगह माना जाता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.