चांद के आगे यूं छुप गई पृथ्‍वी, Orion स्‍पेसक्राफ्ट ने 4 लाख किलोमीटर दूर से रिकॉर्ड किया वीडियो, आप भी देखें

Moon Earth Video : बुधवार को नासा ने एक और वीडियो शेयर किया। इसमें पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच ट्रांजिशन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट के जरिए संभव हुआ वीडियो
  • चंद्रमा और पृथ्‍वी एक-दूसरे के सामने से गुजरते हुए दिखाई देते हैं
  • 28 नवंबर को रिकॉर्ड किया गया होगा वीडियो

Moon Earth Video : नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर ने ट्वीट किया कि ओर‍ियन स्‍पेसक्राफ्ट ने अपनी उड़ान के 13वें दिन हमारे ग्रह और चंद्रमा को कैप्‍चर किया।

नासा (Nasa) का आर्टिमिस 1 (Artemis 1) मिशन चंद्रमा से पृथ्‍वी की ओर लौट रहा है, लेकिन इसने शानदार तस्‍वीरें और वीडियोज लेकर वैज्ञानिकों का दिल जीत लिया है। 16 नवंबर को स्‍पेस लॉन्‍च रॉकेट की मदद से रवाना हुआ आर्टिमिस 1 मिशन का ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट (Orion SpaceCraft) अपने लक्ष्‍य में सफल रहा है। इसने ना सिर्फ चंद्रमा की सतह को करीब से जाकर देखा, बल्कि वहां की कई शानदार तस्‍वीरें भी लीं। बुधवार को नासा ने एक टाइमलैप्‍स वीडियो शेयर किया। यह ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट की मदद से संभव हो पाया है। वीडियो में पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच ट्रांजिशन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। 

नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर ने ट्वीट किया कि ओर‍ियन स्‍पेसक्राफ्ट ने अपनी उड़ान के 13वें दिन हमारे ग्रह और चंद्रमा को कैप्‍चर किया। 16 सेकंड के इस वीडियो चंद्रमा के बैक से लिया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे चंद्रमा और पृथ्‍वी एक-दूसरे के सामने आते हैं। कुछ समय के लिए पृथ्‍वी, ओर‍ियन स्‍पेसक्राफ्ट की नजरों से पूरी तरह ओझल हो जाती है और फ‍िर दिखाई देने लगती है।  

नासा ने जो जानकारी दी है, उसके हिसाब से यह फुटेज 28 नवंबर को रहा होगा, जो अब सामने आया है। उसी दिन ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने पृथ्‍वी से सबसे दूर का सफर तय किया था। वह पृथ्‍वी से 432,210 किलोमीटर की दूरी पर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंसानों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया कोई स्‍पेसक्राफ्ट पहली बार पृथ्‍वी से इतना दूर गया है। 
 

बहरहाल, 5 दिसंबर को ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट वापस पृथ्‍वी के लिए रवाना हुआ है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो ओरियन 11 दिसंबर को प्रशांत महासागर में लैंड करते हुए पृथ्‍वी पर आ जाएगा। इस तरह से आर्टिमिस 1 मिशन पूरा होगा और नासा आगे के आर्टिमिस मिशनों पर काम शुरू करेगी। नासा की योजना इंसान को दोबारा चांद पर उतारने की है। इस बार वह लंबे वक्‍त के लिए इंसानों को चांद पर भेजना चाहती है। नासा चंद्रमा पर स्‍थायी बेस बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि भविष्‍य में चंद्रमा से मंगल ग्रह का सफर पूरा किया जा सके। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  3. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  6. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  7. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  8. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  9. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  10. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.