3 कप चाय रोजाना पीने वाले ज्यादा समय तक रहते हैं जवान! आई नई स्टडी

दिन में तीन कप चाय पीने वाले, या 6-8 ग्राम चाय की पत्तियां कंज्यूम करने वाले लोगों में सबसे ज्यादा एंटी एजिंग इफेक्ट देखने को मिला।

3 कप चाय रोजाना पीने वाले ज्यादा समय तक रहते हैं जवान! आई नई स्टडी

Photo Credit: istock

स्टडी कहती है कि एक दिन में तीन कप चाय आपको जवान बनाए रख सकती है।

ख़ास बातें
  • एक दिन में तीन कप चाय आपको जवान बनाए रख सकती है
  • जो लोग रोजाना चाय पीते हैं उनमें बढ़ती उम्र की निशानी कम देखने को मिली
  • जिन लोगों ने चाय पीना बंद कर दिया उनमें एजिंग के लक्षण दिखना शुरू हो गए
विज्ञापन
एक दिन में तीन कप चाय आपको जवान बनाए रख सकती है। एक नई स्टडी में ये बात सामने आई है कि जो लोग दिन में तीन कप चाय पीते हैं, वे औरों की तुलना में ज्यादा जवान दिखते हैं और उम्र का प्रभाव उन पर कम दिखाई पड़ता है। स्टडी को द लांसेट रीजनल हेल्थ- वेस्टर्न पेसिफिक में प्रकाशित किया गया है। चीन में चेंगदू स्थित सिचुआन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 5,998 ब्रिटिश लोगों का सर्वे किया जिनकी उम्र 37 से 73 साल थी। वहीं चीन में 7,931 लोगों को लेकर एक सर्वे किया गया जिनकी उम्र 30 से 79 साल थी। शोधकर्ताओं ने इनकी चाय पीने की आदतों को जाना और विश्लेषण किया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग रोजाना चाय पीते हैं उनमें बढ़ती उम्र की निशानियां कम देखने को मिलीं। इनमें से ज्यादातर पुरुष थे, जो स्वास्थ्यवर्धक भोजन ले रहे थे, शराब का सेवन भी कर रहे थे। इनमें तनाव और बेचैनी, नींद न आने की समस्या कम देखने को मिली। शोध में शामिल किए गए लोगों से पूछा गया कि वे कौन सी चाय पीते हैं। जिसमें ब्लैक, ग्रीन, येलो, या परंपरागत चीनी चाय शामिल रही। इसके अलावा ये भी पूछा गया कि वो दिन में कितने कप चाय पीते हैं। इसके बाद शोधकर्ताओं ने उनकी बायोलॉजिकल उम्र को मापा जिसमें उनके बॉडी फैट. कॉलेस्ट्रोल, और ब्लड प्रेशर को शामिल किया गया। 

Newsweek में शोध के लेखक के अनुसार, दिन में तीन कप चाय पीने वाले, या 6-8 ग्राम चाय की पत्तियां कंज्यूम करने वाले लोगों में सबसे ज्यादा एंटी एजिंग इफेक्ट देखने को मिला। यानि कि जो लोग रोजाना चाय पीते हैं वो ज्यादा सालों तक जवान बने रहते हैं। शोधकर्ताओं ने हालांकि कहा कि स्टडी केवल ऑब्जर्वेशन है, अभी यह साबित नहीं किया गया चाय पीना बायोलॉजिकल एज को कम करता है। स्टडी में बताया गया है कि जिन लोगों ने चाय पीना बंद कर दिया उनमें एजिंग के लक्षण दिखना शुरू हो गए। 

लेखकों का मानना है कि चाय में पॉलीफिनोल नामक एक बायोएक्टिव तत्व पाया जाता है जो इम्युन सिस्टम को रेगुलेट करता है। मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करता है। इस तरह से रोजाना चाय का सेवन करने वाले लोगों में एजिंग कम देखने को मिलती है। लेकिन यहां पर यह नहीं बताया गया है कि कौन सी चाय सबसे ज्यादा एंटी-एजिंग का काम करती है। चाय के तापमान का भी कोई संबंध यहां नहीं बताया गया है। साथ ही लोगों से ये भी नहीं पूछा गया कि चाय के कप का साइज क्या है जिसमें वे चाय पीते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »