सोशल मीडिया पर खाने-पीने से जुड़े वीडियोज देखते हैं? नई स्‍टडी में दी गई यह चेतावनी

TikTok Study : यह स्‍टडी PLOS One में पब्लिश हुई है। इसमें कहा गया है कि टिकटॉक पर मौजूद सबसे पॉपुलर वीडियोज वजन घटाने का महिमामंडन करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 19:46 IST
ख़ास बातें
  • टिकटॉक वीडियोज बढ़ा रहे हानिकारक फूड कल्‍चर
  • एक स्‍टडी में यह दावा किया गया है
  • वर्मोंट यूनिवर्सिटी ने किया है यह शोध

TikTok Study : पोषण के पैमाने पर टिकटॉक कंटेंट को परखने वाली यह पहली स्‍टडी है। रिसर्चर्स ने टिकटॉक के 10 ट्रेंडिंग हैशटैग और 100 वीडियोज का विश्‍लेषण किया।

पॉपुलर, शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) भारत में भले बैन हो गया है, लेकिन दुनिया के कई देशों में यह युवाओं के बीच सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल किया जाने वाला ऐप है। टिकटॉक ने लोकप्रियता पाई है डांस, प्रैंक, स्टंट, ट्रिक्स, चुटकुले और मनोरंजन से जुड़े कंटेंट से। हालांकि इसका कुछ कंटेंट किशोरों और युवाओं को नुकसान पहुंचा रहा है। वर्मोंट यूनिवर्सिटी के नए शोध के अनुसार, टिकटॉक में भोजन, पोषण (nutrition) और वजन से संबंधित सबसे पॉपुलर कंटेंट किशोरों और युवाओं के बीच एक हानिकारक फूड कल्‍चर को बढ़ावा देता है।  

यह स्‍टडी PLOS One में पब्लिश हुई है। इसमें कहा गया है कि टिकटॉक पर मौजूद सबसे पॉपुलर वीडियोज वजन घटाने का महिमामंडन करते हैं। इनमें वीडियोज को ऐसे प्रस्‍तुत किया जाता है कि खाना इंसान के स्‍वास्‍थ्‍य और उसे पतला करने का एक साधन है। रिसर्च में कहा गया है कि ये निष्‍कर्ष खतरनाक हैं और युवाओं में अव्यवस्थित खाने को बढ़ावा देते हैं। 

रिसर्च में शामिल रहे एसोसिएट प्रोफेसर लिजी पोप ने कहा कि हर दिन लाखों किशोरों और युवाओं को टिकटॉक पर ऐसा कंटेंट परोसा जा रहा है। यह भोजन, पोषण और स्वास्थ्य की बहुत ही अवास्तविक और गलत तस्वीर पेश करता है। वजन घटाने के फेर में फंसे लोगों के लिए टिकटॉक एक मुश्किल भरा प्‍लेटफॉर्म हो सकता है। खासतौर पर उनके लिए जो युवा हैं।  

पोषण के पैमाने पर टिकटॉक कंटेंट को परखने वाली यह पहली स्‍टडी है। रिसर्चर्स ने टिकटॉक के 10 ट्रेंडिंग हैशटैग और 100 वीडियोज का विश्‍लेषण किया, जो पोषण, भोजन और वजन से जुड़े थे। साल 2020 में जब यह स्‍टडी शुरू हुई, तब 10 ट्रेडिंग हैशटैग में हरेक को एक अरब से ज्‍यादा बार देखा गया था।  
Advertisement

स्‍टडी की को-ऑथर मारिसा मिनादेओ ने कहा कि वजन से जुड़े सब्‍जेक्‍ट टिकटॉक पर इस तरह पॉपुलर होना हैरान करने वाला था। अरबों लोग इस प्‍लेटफॉर्म पर वजन से जुड़ा कंटेंट देख रहे थे। वहीं, लिजी पोप ने कहा कि लोगों की ऊंचाई के हिसाब से उनका वजन अलग-अलग होता है, जबकि वीडियोज में ऐसी बातों को अनदेखा किया जाता है।
Advertisement

रिसर्चर्स ने जिस कंटेंट को स्‍टडी किया, वह ज्‍यादातर महिला किशोरों और युवाओं ने तैयार किया था। रिसर्च कहती है कि ये क्रिएटर खुद को एक्‍सपर्ट के रूप में पेश करते हैं, जबकि उनमें से बहुत कम क्रिएटर ही एक्‍सपर्ट वाले मानदंडों को पूरा करते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.