चीनी रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजे 3.42 अरब साल पुराने महासागर के सबूत

चीन के झुरोंग रोवर की मदद से वैज्ञानिकों ने नए सबूत जुटाए हैं। इनसे पता चलता है कि अरबों साल पहले मंगल ग्रह पर महासागर था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 15:39 IST
ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह पर मिले महासागर के सबूत
  • रोवर ने यूटोपिया प्लैनिटिया इलाके को खोजा था
  • अब इसके निष्‍कर्ष सामने आए हैं

रिसर्चर्स का कहना है कि ऐसा लगता है कि महासागर लगभग 3.42 अरब साल पहले विलुप्‍त हो गया।

कई शोधों में इस बात की तस्‍दीक हुई है कि मंगल ग्रह (Mars) पर कभी महासागर (Ocean) हुआ करता था। नासा समेत यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने इसके सबूत खोजे हैं। अब चीन के झुरोंग रोवर (Zhurong rover) की मदद से वैज्ञानिकों ने नए सबूत जुटाए हैं। इनसे पता चलता है कि अरबों साल पहले मंगल ग्रह पर महासागर था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, झुरोंग रोवर साल 2021 में मंगल के उत्तरी निचले इलाकों में उतरा था। उसके स्‍पेसक्राफ्ट ने ग्रह की परिक्रमा की थी। 

इस दौरान जुटाए गए डेटा से वहां प्राचीन तटरेखा की मौजूदगी दर्शाने वाली भूगर्भीय विशेषताओं का पता चला है। सबूत जुटाने के लिए रोवर ने यूटोपिया प्लैनिटिया (Utopia Planitia) नाम की जगह पर एक चट्टान का विश्लेषण किया।
Advertisement

रिसर्चर्स ने कहा है कि चीन के तियानवेन-1 ऑर्बिटर, नासा के मार्स रिकॉनसेंस ऑर्बिटर और छह पहियों वाले रोबोटिक रोवर से मिले डेटा से संकेत मिले हैं कि मंगल पर तब भी पानी का महासागर था, जब शायद वह पहले से ही ठंडा और शुष्क हो गया था और उसने अपना ज्‍यादातर वायुमंडल खो दिया था।

रिसर्चर्स ने मौजूदा इलाके की सतह की विशेषताओं जैसे गर्त, तलछट चैनल और मिट्टी ज्वालामुखी फॉर्मेशंस के बारे में बताया है जो वहां एक समुद्र तट होने का संकेत देते हैं। 
Advertisement

हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के प्‍लैनेटरी साइंटिस्‍ट बो वू का कहना है कि हमारा अनुमान है कि मंगल ग्रह पर यूटोपिया प्लैनिटिया इलाके में बाढ़ लगभग 3.68 अरब साल पहले आई थी। रिसर्चर्स का कहना है कि ऐसा लगता है कि महासागर लगभग 3.42 अरब साल पहले विलुप्‍त हो गया। 
Advertisement

स्‍टडी के सह-लेखक सर्गेई कसीसिलनिकोव ने कहा है समुद्र के उस पानी में भारी मात्रा में गाद जमा थी, जिससे आज की तलछट की संरचना नजर आती है। रिपोर्ट के अनुसार, हमारे सौरमंडल के अन्य ग्रहों की तरह मंगल भी करीब 4.5 अरब साल पहले बना था। तब वहां एक वातावरण था और ग्रह पर समुद्र भी मौजूद था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  2. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  4. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  5. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  6. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  7. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  8. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  9. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  10. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.