• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चीन ने अंतरिक्ष में छोड़े 16 नए सैटेलाइट, रिमोट सेंसिंग और एटमॉस्फेरिक इमेजिंग में होंगे इस्तेमाल

चीन ने अंतरिक्ष में छोड़े 16 नए सैटेलाइट, रिमोट सेंसिंग और एटमॉस्फेरिक इमेजिंग में होंगे इस्तेमाल

इसके पहले 16 जुलाई को चीन ने Long March-2C कैरियर रॉकेट के माध्यम से 2 सैटलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा था।

चीन ने अंतरिक्ष में छोड़े 16 नए सैटेलाइट, रिमोट सेंसिंग और एटमॉस्फेरिक इमेजिंग में होंगे इस्तेमाल

नए छोड़े गए सैटेलाइट्स का ये ग्रुप कमर्शिअल रिमोट सेंसिंग और एटमॉस्फेरिक इमेजिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा

ख़ास बातें
  • पिछले साल चीन ने Shenzhou-13 मिशन लॉन्च किया था
  • दिसंबर 2020 में चीन ने चांद पर सफलतापूर्वक अपना रोवर लॉन्च किया
  • 2021 में मंगल पर भी चीन ने अपना रोवर लॉन्च किया
विज्ञापन
चीन ने अंतरिक्ष में 16 नए सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। ये सैटेलाइट देश के शांक्सी प्रांत स्थित ताईयुआन सैटेलाइन लॉन्च सेंटर से अंतरिक्ष में छोड़े गए हैं। इनमें Jilin 1 Gaofen 03D09 और Yunyao 1 04-08 सैटेलाइट को Long March 6 कैरियर रॉकेट के माध्यम से छोड़ा गया है।

China Daily की रिपोर्ट के अनुसार यह ऑर्बिट में चीनी समयानुसार रात दोपहर 12.50 बजे ऑर्बिट में स्थापित हो गए थे। 
नए छोड़े गए सैटेलाइट्स का ये ग्रुप कमर्शिअल रिमोट सेंसिंग और एटमॉस्फेरिक इमेजिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके पहले 16 जुलाई को चीन ने Long March-2C कैरियर रॉकेट के माध्यम से 2 सैटलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा था। इनमें Siwei 03 और 04 शामिल थे। इन्हें भी शांक्सी प्रांत स्थित ताईयुआन सैटेलाइन लॉन्च सेंटर से अंतरिक्ष में स्थापित किया गया था। चीन ने अपने स्पेस स्टेशन का पहला लैब मॉड्यूल Wentian भी लॉन्च किया है। 

लोकल मीडिया के अनुसार, यह नया मॉड्यूल कोर मॉड्यूल के बैकअप के तौर पर काम करेगा और इसे पावरफुल साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट प्लेटफॉर्म के तौर पर काम में भी इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले साल चीन ने Shenzhou-13 मिशन लॉन्च किया था जो देश के यंग स्पेस प्रोग्राम में एक बड़ा कदम था। यह दुनिया का सबसे एडवांस्ड स्पेस प्रोग्राम बनता जा रहा है। 

CNN के अनुसार, चीन का स्पेस प्रोग्राम 1970 के दशक की शुरुआत में शुरू किया गया था, इसके पहले अमेरिका के नील ऑर्मस्ट्रॉन्ग पहले ही चांद पर अपने कदम रख चुके थे। चीन ने स्पेस प्रोग्राम में खरबों डॉलर का निवेश किया है और इसके परिणाम अब साफ देखे जा सकते हैं। दिसंबर 2020 में चीन ने चांद पर सफलतापूर्वक अपना रोवर लॉन्च किया और उसके बाद 2021 में मंगल पर भी अपना रोवर लॉन्च किया। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , China, Satellite launch, china new satellite launch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »