NASA और ESA को पछाड़ेगा चीन, मंगल ग्रह से दो साल पहले लाएगा सैंपल

चीन के Tianwen-3 नाम के मिशन में दो कॉम्बिनेशन शामिल होंगे - एक लैंडर और चढ़ाई वाला वाहन, और एक ऑर्बिटर और रिटर्न मॉड्यूल। ये कॉम्बिनेशन क्रमशः Long March 5 और Long March 3B रॉकेट पर अलग-अलग लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • चीन के इस मिशन का लक्ष्य मार्स (मंगल ग्रह) से नमूनों को इकट्ठा करना है
  • इस मिशन में संयुक्त नासा-ईएसए प्रोजेक्ट की तुलना में सरल आर्किटेक्चर होगा
  • Tianwen-3 नाम के मिशन में दो कॉम्बिनेशन शामिल होंगे

ESA का अर्थ रिटर्न ऑर्बिटर 2027 में लॉन्च होगा, और नमूने इकट्ठा करने के बाद 2033 तक पृथ्वी पर लौटेगा

चीन के मार्स सैंपल रिटर्न मिशन का लक्ष्य मंगल ग्रह से नमूनों को इकट्ठा करना और उन्हें 2031 तक पृथ्वी पर वापस लाना है। ये NASA और ESA के संयुक्त मिशन से दो साल जल्दी है। एजेंसी के मुख्य डिजाइनर ने 20 जून को एक प्रेजेंटेशन के जरिए इसकी पुष्टि की थी। कहा जा रहा है कि इस मल्टी-लॉन्च मिशन में संयुक्त नासा-ईएसए प्रोजेक्ट की तुलना में सरल आर्किटेक्चर होगा, जिसमें सिंगल मार्स लैंडिंग होगी और विभिन्न साइटों से सैंपल कलेक्शन करने वाले कोई रोवर नहीं होंगे।

Space News ने चीनी एसेंजी के Tianwen-1 मार्स ऑर्बिटर और रोवर मिशन के मुख्य डिजाइनर सन ज़ेझोउ (Sun Zezhou) की एक प्रेजेंटेशन का हावाला देते हुए जानकारी दी है कि चीन अपने मार्स सैंपल रिटर्न मिशन को 2031 तक समाप्त कर लेगा। प्रेजेंटेशन (चीनी भाषा में) में चीन के इस मिशन के लिए एक नए मिशन प्रोफाइल की जानकारी दी गई है, जिसमें ज़ेझोउ ने दो लॉन्च प्रोफाइल की योजना शेयर की। इसमें 2028 के अंत में रोवर को भेजना और जुलाई 2031 में पृथ्वी पर नमूनों को वापस लाने की बात कही गई है।

रिपोर्ट कहती है कि इस मल्टी-लॉन्च मिशन में संयुक्त नासा-ईएसए प्रोजेक्ट की तुलना में सरल आर्किटेक्चर होगा, जिसमें सिंगल मार्स लैंडिंग होगी और विभिन्न साइटों से सैंपल कलेक्शन करने वाले कोई रोवर नहीं होंगे। यदि यह मिशन सफल होता है, तो यह पृथ्वी पर मंगल ग्रह के पहले इकट्ठा किए गए नमूनों को वापस लाएगा। चीनी स्पेस एजेंसी के लिए यह बेहद बड़ी उपलब्धि इसलिए होगी, क्योंकि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दुनियाभर की कई बड़ी स्पेस एजेंसी कई वर्षों से महनत कर रही हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि मार्च में, NASA ने अपने मार्स सैंपल रिटर्न अभियान के अगले चरण में देरी करने और इवेंट के जोखिम को कम करने के लिए एक लैंडर मिशन को दो अलग-अलग अंतरिक्ष यान में विभाजित करने की योजना की घोषणा की थी। वहीं, ESA का अर्थ रिटर्न ऑर्बिटर 2027 में लॉन्च होगा, और नमूने इकट्ठा करने के बाद 2033 तक पृथ्वी पर लौटेगा।
Advertisement

चीन के Tianwen-3 नाम के मिशन में दो कॉम्बिनेशन शामिल होंगे - एक लैंडर और चढ़ाई वाला वाहन, और एक ऑर्बिटर और रिटर्न मॉड्यूल। ये कॉम्बिनेशन क्रमशः Long March 5 और Long March 3B रॉकेट पर अलग-अलग लॉन्च होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.