53 साल पहले चांद पर जाते समय दिखा था UFO, किताब में हुआ चौंकाने वाला दावा!

UFO : बज एल्ड्रिन ने अपोलो 11 के मिशन के दौरान कोई अजीब चीज नोटिस की थी। उन्‍होंने मिशन कंट्रोलर से रॉकेट की पोजिशन के बारे में सवाल किया था।

53 साल पहले चांद पर जाते समय दिखा था UFO, किताब में हुआ चौंकाने वाला दावा!

UFO : एक और घटना जिसका जिक्र किया गया है, वह अपोलो 11 के कमांडर नील आर्मस्ट्रांग के ‘ह्यूस्टन, द ईगल हैड लैंडेड’ कहने के तुरंत बाद हुई थी।

ख़ास बातें
  • लेखिका कैरल मेर्श ने रिलीज किया किताब का अपडेटेड वर्जन
  • बज एल्ड्रिन ने अपोलो 11 के मिशन के दौरान कुछ नोटिस किया था
  • अमेरिका की सरकार UFO के बारे में जानने पर काम कर रही है
विज्ञापन
UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट हमेशा से लोगों को रोमांचित करते आए हैं। आज तक यह पता नहीं चल पाया है कि आसमान में उड़ने वाले ये ऑब्‍जेक्‍ट कहां से आते हैं और कहां चले जाते हैं। दुनिया भर में UFO देखे जाते हैं। अमेरिका में तो इनकी जांच सरकारी स्‍तर पर शुरू हो गई है। हाल में “द एपोस्टल्स ऑफ अपोलो” की लेखिका कैरल मेर्श ने अपनी किताब ‘ए बाइबल ऑन द मून' का अपडेटेड वर्जन रिलीज किया है। इसमें अपोलो 11 में शामिल रहे बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) की मिशन कंट्रोल से हुई एक बातचीत के बारे में लिखा गया है। इसमें एक अजीब अंतरिक्ष यान के बारे में बातचीत की गई थी। 

रिपोर्ट के अनुसार, बज एल्ड्रिन ने अपोलो 11 के मिशन के दौरान कोई अजीब चीज नोटिस की थी। उन्‍होंने मिशन कंट्रोलर से रॉकेट की पोजिशन के बारे में सवाल किया था। उन्‍होंने कुछ ऐसा देखा था, जिसे नजदीक से ऑब्‍जर्व किया जा सकता था। एल्ड्रिन ने कहा था कि अगर वह चीज अपोलो रॉकेट का हिस्सा नहीं थी, तो वह सिर्फ एक UFO रहा होगा। एक और घटना जिसका जिक्र किया गया है, वह अपोलो 11 के कमांडर नील आर्मस्ट्रांग के ‘ह्यूस्टन, द ईगल हैड लैंडेड' कहने के तुरंत बाद हुई थी।

गौरतलब है कि साल 2005 में एक चैनल से बातचीत में भी एल्ड्रिन ने यह जानकारी दी थी कि अपोलो 11 मिशन के चालक दल ने अंतरिक्ष में अजीब चीजों को देखा था। अपोलो 11 मिशन साल 1969 में लॉन्‍च हुआ था। इसके जरिए इंसान ने पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा था। हालांकि एल्ड्रिन और उनके सहयोगियों ने कभी भी एलियंस पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। सिर्फ यह कहा गया था कि मिशन के दौरान कुछ ऑब्‍जेक्‍ट पहचाने नहीं जा सके थे।  

गौरतलब है कि अमेरिका की सरकार UFO के बारे में जानने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। कुछ महीनों पहले ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने कहा था कि वह वैज्ञानिकों की एक ऐसी टीम बनाने जा रही है जो आकाश में होने वाली इन घटनाओं की जांच करेगी। इसके बाद नासा ने 16 लोगों की टीम बनाई। UAP जिसे अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग फ‍िनॉमिना कहा जाता है, वह UFO का ही रीब्रैंड वर्जन है। रिसर्च के तहत अनक्‍लासिफाइड डेटा का इस्‍तेमाल करके एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे अगले साल सार्वजनिक किया जाएगा।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »