सूर्य में 6 साल में सबसे बड़ा ‘विस्‍फोट’, पृथ्‍वी पर बढ़ा खतरा! देखें Video

Biggest Explosion in the Sun : 3514 नाम के सनस्पॉट से गुरुवार को X2.8 कैटिगरी का विस्‍फोट हुआ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 13:41 IST
ख़ास बातें
  • सूर्य में बहुत बड़ा विस्‍फोट हुआ है
  • 2017 के बाद पहली बार इतना बड़ा विस्‍फोट हुआ
  • पृथ्‍वी पर बढ़ा सौर तूफानों का खतरा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) पहले ही यह बता चुकी है कि हमारा सूर्य अपने 11 साल के सौर चक्र से गुजर रहा है और बहुत ज्‍यादा एक्टिव फेज में है।

Photo Credit: Nasa SDO

Solar Storm Alert : सूर्य में जारी गतिविधियां क्‍या अपने पीक पर पहुंच गई हैं? सूर्य में हुए एक विस्‍फोट से यह सवाल खड़ा हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, सितंबर 2017 के बाद से सूर्य में अबतक का सबसे बड़ा सोलर फ्लेयर (Solar Flare) देखा गया है। 3514 नाम के सनस्पॉट से गुरुवार को X2.8 कैटिगरी का विस्‍फोट हुआ। इसका मतलब है कि अगले एक-दो दिनों में एक बड़ा सौर तूफान हमारे सौर मंडल के ग्रहों को प्रभावित कर सकता है।  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) पहले ही यह बता चुकी है कि हमारा सूर्य अपने 11 साल के सौर चक्र से गुजर रहा है और बहुत ज्‍यादा एक्टिव फेज में है। इस वजह से उसमें कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) और सोलर फ्लेयर (Solar Flare) जैसी घटनाएं हो रही हैं। यह सिलसिला साल 2025 तक जारी रह सकता है।  
Advertisement
 

रिपोर्टों के अनुसार हालिया सोलर फ्लेयर के कारण 15 या 16 दिसंबर को पृथ्‍वी पर भू-चुंबकीय तूफान आ सकते हैं। 17 दिसंबर की इसकी तीव्रता ज्‍यादा हो सकती है।  
Advertisement
 

क्‍या होते हैं CME

कोरोनल मास इजेक्शन या CME, सौर प्लाज्मा के बड़े बादल होते हैं। सौर विस्फोट के बाद ये बादल अंतरिक्ष में सूर्य के मैग्‍नेटिक फील्‍ड में फैल जाते हैं। अंतरिक्ष में घूमने की वजह से इनका विस्‍तार होता है और अक्‍सर यह कई लाख मील की दूरी तक पहुंच जाते हैं। कई बार तो यह ग्रहों के मैग्‍नेटिक फील्‍ड से टकरा जाते हैं। जब इनकी दिशा की पृथ्‍वी की ओर होती है, तो यह जियो मैग्‍नेटिक यानी भू-चुंबकीय गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। इनकी वजह से सैटेलाइट्स में शॉर्ट सर्किट हो सकता है और पावर ग्रिड पर असर पड़ सकता है। इनका असर ज्‍यादा होने पर ये पृथ्‍वी की कक्षा में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को भी खतरे में डाल सकते हैं। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक दिन पहले ही 14 दिसंबर को एक सोलर फ्लेयर के असर से अमेरिका में शॉर्टवेव रेडियो ब्लैकआउट हो गया। इससे हैम रेडियो ऑपरेटरों पर असर पड़ा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.