9.2 अरब प्रकाशवर्ष दूर ब्रह्मांड में दिखी 'बिग रिंग'! अपने अंदर समाए है हजारों गैलेक्सी!

एक संभावना यहां ये जताई गई है कि यह बिग रिंग बार्योनिक एकॉस्टिक ऑसिलेशन (BOA) से संबंधित हो सकती है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2024 20:26 IST
ख़ास बातें
  • 9.2 अरब प्रकाशवर्ष दूर मौजूद है रिंग जैसा स्ट्रक्चर।
  • इसका साइज 1.3 अरब प्रकाशवर्ष की दूरी तक बताया गया है।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल लैंकाशिअर की ओर से यह खोज बताई जा रही है।

ये रिंग इतनी बड़ी है जिसका साइज 1.3 अरब प्रकाशवर्ष की दूरी तक बताया गया है।

Photo Credit: UCLan

ब्रह्मांड अपने पैर कहां तक पसारे हुए है, इसका शायद अनुमान भी लगाना मुश्किल है। आधुनिक विज्ञान बड़े बड़े टेलीस्कोप की मदद से ब्रह्मांड में दूर तक झांकने में कामयाब हो गया है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने अब 9.2 अरब प्रकाशवर्ष दूर एक ऐसे स्ट्रक्चर को देखा है जिसमें हजारों आकाशगंगाएं और उनके समूह हैं। यह देखने में एक रिंग जैसा लगता है। ये रिंग इतनी बड़ी है जिसका साइज 1.3 अरब प्रकाशवर्ष की दूरी तक बताया गया है। यह इसका व्यास बताया गया है। इसके साइज को एक अनुमान देने के लिए वैज्ञानिकों ने कहा है कि 15 पूर्ण चांद अगर एक के बाद एक साथ में दिखें तो यह इतनी बड़ी है। यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल लैंकाशिअर की ओर से यह खोज बताई जा रही है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल लैंकाशिअर (UCLan) में पीएचडी स्टूडेंट एलेक्सिया लोपेज ने 9.2 अरब प्रकाशवर्ष की दूरी पर एक बड़ी रिंग देखी है जो हजारों आकाशगंगाओं से मिलकर बनी है। इससे सोचा जा सकता है कि ब्रह्मांड अनंत है। NDTV के अनुसार एलेक्सिया ने दो साल पहले अंतरिक्ष में ऐसा ही एक बड़ा आर्क (कर्व) देखा था। यह आर्क भी 3.3 बिलियन लाइट ईयर्स जितनी बड़ी थी। ये दोनों स्ट्रक्चर एक ही दूरी से देखे गए, और एक जैसे कॉस्मिक टाइम में दिखे। ये दोनों सिर्फ 12 डिग्री की दूरी पर मौजूद हैं। 

यूनिवर्सिटी ने इस खोज को लेकर एक बयान जारी किया है जिसमें एलेक्सिया ने कहा है कि वर्तमान में जिस तरह से हम ब्रह्मांड को देख रहे हैं उस लिहाज से इन दोनों दैत्याकार स्ट्रक्चर के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इनका इतना बड़ा आकार, इनकी शेप, और दोनों का इस तरह से आसपास मौजूद होना हमें बहुत महत्वपूर्ण बात बताता है, लेकिन वो क्या बात है, इसका पता नहीं है। एक संभावना यहां ये जताई गई है कि यह बिग रिंग बार्योनिक एकॉस्टिक ऑसिलेशन (BOA) से संबंधित हो सकती है। 

बार्योनिक एकॉस्टिक ऑसिलेशन शुरुआती ब्रह्मांड से निकल कर आती हैं और आज के समय में वे शंकु के आकार की दिखनी चाहिएं जो कि आकाशगंगाओं की एक व्यवस्था कही जा सकती है। लेकिन फिर बाद में रिंग की गहन स्टडी करने के बाद कहा गया कि यह BOA से मेल नहीं खाती है। यह बहुत ज्यादा बड़ी है और शंकु के आकार की नहीं है। एलेक्सिया ने आगे कहा कि इसके आगे इससे भी बड़ा एक और स्ट्रक्चर नजर आ सकता है। लेकिन बिग रिंग और बड़ी आर्क का एक दूसरे के करीब होना भी बहुत रोमांचित करने वाली बात है, जो ब्रह्मांड की व्यवस्था को समझने के लिए हमें नया नजरिया देती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  2. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  4. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  5. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  7. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  8. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  10. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.