SpaceX की बड़ी तैयारी, इस साल लॉन्‍च करेगी 52 मिशन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए भी SpaceX पार्टनर की भूमिका में है, खासतौर पर नासा के ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट प्रोग्राम के लिए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 17:50 IST
ख़ास बातें
  • SpaceX मुख्य रूप से नासा के प्रोग्राम्‍स की मदद करती है
  • साथ ही यह कंपनी समय-समय पर दूसरी कंपनियों के लिए सैटेलाइट लॉन्‍च करती है
  • इस साल के ज्‍यादातर लॉन्‍च SpaceX अपने लिए करेगी

नासा के आर्टेमिस (Artemis) प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए भी SpaceX नेक्‍स्‍ट जेनरेशन रॉकेट सिस्टम डेवलप कर रही है।

एलन मस्क (Elon Musk) की कमर्शल स्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने इस साल 52 मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई है। अगर SpaceX इसमें कामयाब होती है, तो वह एक साल में अबतक के सबसे अधिक लॉन्च पूरे करेगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए भी SpaceX पार्टनर की भूमिका में है, खासतौर पर नासा के ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट प्रोग्राम के लिए। इसके पास इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को लाने और ले जाने की जिम्‍मेदारी है। नासा के आर्टेमिस (Artemis) प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए भी SpaceX नेक्‍स्‍ट जेनरेशन रॉकेट सिस्टम डेवलप कर रही है। इस रॉकेट का नाम स्टारशिप रखा गया है।

SpaceX मुख्य रूप से नासा के प्रोग्राम्‍स की मदद करती है साथ ही यह कंपनी समय-समय पर दूसरी कंपनियों, इंटरनेशनल कस्‍टमर्स और अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए भी सैटेलाइट लॉन्च करती है। हालांकि इस साल जो 52 लॉन्च करने की योजना है, उनमें से ज्‍यादातर लॉन्‍च SpaceX के लिए किए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये लॉन्‍च Starlink के सैटेलाइट के लिए होंगे। Starlink भी स्‍पेसएक्‍स का ही भाग है। यह दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने पर काम कर रही है। स्टारलिंक प्रोजेक्‍ट के लिए SpaceX को लो-अर्थ ऑर्बिट में हजारों छोटे सैटेलाइट लॉन्च करने की जरूरत होगी। SpaceX इन्‍हें 50-60 सैटेलाइट के बैच में नियमित तौर पर लॉन्च कर रही है।

SpaceX द्वारा इस साल 52 लॉन्च करने की योजना का पता नासा के एयरोस्पेस सेफ्टी एडवाइजरी पैनल की वर्चुअल बैठक के दौरान चला। The Verge की एक रिपोर्ट ने पैनल के सदस्य और नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री सैंडी मैग्नस के हवाले से लिखा है कि SpaceX ने इस साल 52 लॉन्च करने की योजना बनाई है।

हालांकि ये लॉन्‍च काफी हद तक मौसम और दूसरे कारणों पर निर्भर करते हैं। लॉन्च अंतिम वक्‍त तक बदल सकता है। ऐसे में इस लक्ष्य को हासिल करने की कोई गारंटी नहीं है। उदाहरण के लिए, एलन मस्क ने कहा था कि उनकी कंपनी साल 2021 में 48 मिशन शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, लेकिन वह 31 मिशन ही पूरे कर पाई। 
Advertisement

SpaceX द्वारा एक महत्वाकांक्षी टारगेट रखना प्रशंसनीय है, लेकिन इस तरह के पैक्ड शेड्यूल के कई नुकसान हैं। उन्‍हें पूरा ना कर पाने की आलोचना होती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, Elon Musk, SpaceX, SpaceX 2022 launch, Starlink, ISS

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.