आज बनेगा इतिहास, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के पहले प्राइवेट मिशन के लिए उड़ान भरेंगे 4 लोग

चालक दल के सभी सदस्य सिविल‍ियंस हैं। हालांकि इनमें से एक नासा का रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 16:56 IST
ख़ास बातें
  • शाम 5:20 बजे से 9 बजे तक लॉन्‍च की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी
  • आखिरी घंटे के दौरान नासा भी लाइव टेलिकास्‍ट में शामिल होगी
  • तीनों यात्रियों ने इस उड़ान के लिए 55 मिलियन डॉलर चुकाए हैं

यह चालक दल आठ दिनों तक ISS पर रहेगा।

अंतरिक्ष के लिए आज अहम दिन है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए पहली प्राइवेट फ्लाइट शुक्रवार को उड़ान भरने वाली है। अमेरिकी कंपनी Axiom Space के इस मिशन में चार लोगों के दल को स्‍पेस स्टेशन पर भेजा जाएगा। ISS के लिए गईं पिछली उड़ानों से उलट इस मिशन में नासा (NASA) का कोई अंतरिक्ष यात्री शामिल नहीं होगा। चालक दल के सभी सदस्य सिविल‍ियंस हैं। हालांकि इनमें से एक नासा का रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री है। वह फ‍िलहाल एक प्राइवेट फर्म से जुड़े हैं। बाकी सभी यात्री उद्यमी हैं। यह चालक दल आठ दिनों तक ISS पर रहेगा।

नासा (NASA) के पूर्व अंतरिक्ष यात्री के रूप में लंबा अनुभव रखने वाले माइकल लोपेज-एलेग्रिया (Michael Lopez-Alegria) Ax-1 मिशन के कमांडर होंगे। उनके साथ इस मिशन पर अमेरिकी निवेशक और प्राइवेट पायलट लैरी कॉनर (Larry Connor), इजरायल के निवेशक और पूर्व लड़ाकू पायलट एयटन स्टिब्बे (Eytan Stibbe) और कनाडा के उद्यमी मार्क पैथी (Mark Pathy) होंगे। बताया जाता है कि तीनों यात्रियों ने इस उड़ान के लिए 55 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है।
Advertisement
 

Ax-1 लॉन्च : कब टेक ऑफ करेगा मिशन?

Axiom Space ने कहा कि यह लिफ्टऑफ NASA के फ्लोरिडा स्‍पेस सेंटर से भारतीय समय के मुताबिक आज रात 8:47 बजे होने वाला है। अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च किया जाएगा और क्रू के सभी सदस्‍य ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट में सवार होकर ISS में पहुंचेंगे। 
 

Ax-1 लॉन्‍च : कैसे देखें लाइवस्‍ट्रीम 

इस खास मिशन को लाइवस्‍ट्रीम करने के लिए Axiom Space, NASA और SpaceX ने हाथ मिलाया है। भारतीय समय के अनुसार, शाम 5:20 बजे से 9 बजे तक घटना की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी। इसमें क्रू मेंबर्स की जीवन यात्रा शामिल होगी। Axiom और SpaceX की ओर से Axiom Space की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर प्री-लॉन्च और लॉन्च गतिविधियों को लाइव कवर किया जाएगा। आखिरी घंटे के दौरान नासा भी लाइव टेलिकास्‍ट में शामिल होगी। 

इससे पहले भी स्‍पेस टूरिस्‍ट आईएसएस पर जा चुके हैं, लेकिन पहली बार इस मिशन को प्राइवेट क्रू पूरा करने जा रहा है। अबतक की अंतरिक्ष यात्राओं को विभिन्‍न देशों की एजेंसियों ने पूरा किया है। अब प्राइवेट फ्लाइट्स, स्‍पेस टूरिज्‍म को पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.