• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पृथ्‍वी के करीब आया ताजमहल से दोगुना बड़ा एस्‍टरॉयड, जानें कितना बड़ा है ‘खतरा’

पृथ्‍वी के करीब आया ताजमहल से दोगुना बड़ा एस्‍टरॉयड, जानें कितना बड़ा है ‘खतरा’

हालांकि ऐसा कुछ होने की उम्‍मीद ना के बराबर है और खगोलविदों की ऐसी चेतावनी एक प्रक्रिया होती है, जिसके बाद किसी एस्‍टरॉयड को ‘संभावित रूप से खतरनाक’ की कैटिगरी में रखा जाता है।

पृथ्‍वी के करीब आया ताजमहल से दोगुना बड़ा एस्‍टरॉयड, जानें कितना बड़ा है ‘खतरा’

जब यह एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के सबसे नजदीक होगा, तब भी इसके और पृथ्वी के बीच 67 लाख किलोमीटर की दूरी होगी।

ख़ास बातें
  • यह एस्‍टरॉयड सूर्य का एक चक्कर लगाने में 1023 दिन लगाता है
  • यह तीन से चार साल में एक बार पृथ्‍वी के नजदीक आता है
  • यह एस्‍टरॉयड 10 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है
विज्ञापन
एक के बाद एक पृथ्‍वी के नजदीक से एस्‍टरॉयड गुजर रहे हैं। जिस वक्‍त आप यह खबर पढ़ रहे होंगे, एक और चट्टानी ‘आफत' ‘एस्‍टरॉयड 2008 RW' हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजर रहा होगा। एस्‍टरॉयड हमेशा से वैज्ञानिकों में जिज्ञासा जगाते रहे हैं। इन्‍हें तबतक मॉनिटर किया जाता है, जब तक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चले जाते। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इनके पृथ्‍वी से टकराने की संभावना होती है। ‘एस्‍टरॉयड 2008 RW' के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। 

खगोलविदों की चेतावनी थी कि ताजमहल के दोगुने साइज का यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के काफी नजदीक से गुजरेगा। अगर यह पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर जाता है, तो इसके धरती से टकराने की आशंका है। हालांकि ऐसा कुछ होने की उम्‍मीद ना के बराबर है और खगोलविदों की ऐसी चेतावनी एक प्रक्रिया होती है, जिसके बाद किसी एस्‍टरॉयड को ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा जाता है।  

बात करें इसकी पृथ्‍वी से दूरी की, तो जब यह एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के सबसे नजदीक होगा, तब भी इसके और पृथ्वी के बीच 67 लाख किलोमीटर की दूरी होगी। हालांकि एहतियात के तौर पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस एस्‍टरॉयड को संभावित रूप में खतरनाक की कैटिगरी में रखा है। जैसाकि ‘एस्‍टरॉयड 2008 RW' के नाम से ही पता चलता है कि इसकी खोज साल 2008 में हुई थी। यह एस्‍टरॉयड सूर्य का एक चक्कर लगाने में 1023 दिन लगाता है और तीन से चार साल में एक बार पृथ्‍वी के नजदीक आता है। बहरहाल यह एस्‍टरॉयड 10 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 

जब किसी एस्‍टरॉयड की खोज होती है, तो उसका नामकरण इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन कमिटी करती है। नाम कुछ भी हो सकता है, लेकिन साथ में एक नंबर भी उसमें जोड़ा जाता है जैसे- (99942) एपोफिस। कलाकारों, वैज्ञानिकों, ऐतिहासिक पात्रों के नाम पर भी एस्‍टरॉयड का नाम रखा जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का खुलासा, जबरदस्त डिस्प्ले से होगा लैस!
  3. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  4. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  5. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  6. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  7. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  8. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
  10. 6 मिनट 23 सेकंड तक गायब रहेगा सूरज, NASA ने बताया कहां दिखेगा सबसे सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »