पृथ्‍वी के करीब से गुजर रहा 1 हजार परमाणु बमों के जितना ताकतवर एस्‍टरॉयड

बाकी एस्‍टरॉयड की तरह ही यह भी सूर्य की परिक्रमा करता है और इसी क्रम में पृथ्‍वी की कक्षा को पार कर रहा है।

पृथ्‍वी के करीब से गुजर रहा 1 हजार परमाणु बमों के जितना ताकतवर एस्‍टरॉयड

इसका साइज दो अमेरिकी फुटबॉल ग्राउंड जितना या तीन स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के बराबर है।

ख़ास बातें
  • यह एस्‍टरॉयड 557 से 1246 फीट चौड़ा है
  • इस एस्‍टरॉयड के हमारी पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है
  • 29 और 30 जुलाई को भी पृथ्‍वी के पास से दो एस्‍टरॉयड गुजरे थे
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड का पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरना एक प्रक्रिया है। बीते दिनों हमने लगातार दो एस्‍टरॉयड्स को पृथ्‍वी के करीब से जाते हुए देखा था। अब एक और एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के पास से अपना रास्‍ता तय कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, दो अमेरिकी फुटबॉल ग्राउंड के आकार का एस्‍टरॉयड आज यानी गुरुवार को पृथ्वी के करीब से गुजर रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के खगोलविदों ने 26 जुलाई को ‘2022 OE2' नाम के एस्‍टरॉयड की खोज की थी। 

यह एस्‍टरॉयड 557 से 1246 फीट (170 से 380 मीटर) चौड़ा है। इसका साइज दो अमेरिकी फुटबॉल ग्राउंड जितना या तीन स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के बराबर है। बाकी एस्‍टरॉयड की तरह ही यह भी सूर्य की परिक्रमा करता है और इसी क्रम में पृथ्‍वी की कक्षा को पार कर रहा है। एस्‍टरॉयड को इसी साल खोजा गया है, इसलिए इसके नाम में 2022 जोड़ा गया है।   

इस एस्‍टरॉयड के हमारी पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। अबतक तो यह पृथ्‍वी की कक्षा को पार भी कर गया होगा। लेकिन अगर इस साइज का कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकराता है, तो वह 1,000 परमाणु बमों से ज्‍यादा एनर्जी रिलीज करेगा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।  

जानकारी के अनुसार यह अंतरिक्ष चट्टान 1,15,872 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे पास से गुजर रही थी, तब भी इसके और पृथ्‍वी के बीच 51 लाख किलोमीटर की दूरी थी, जो पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 13 गुना अधिक है। हालांकि वैज्ञानिक अभी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं। वह तब तक इसे मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक यह पृथ्‍वी से पूरी तरह दूर नहीं चला जाता। आज रात तक यह पृथ्‍वी से होकर पूरी तरह गुजर जाएगा। 

इससे पहले 29 और 30 जुलाई को लगातार दो एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरे थे। इनमें से एक 400 फीट चौड़ा, जबकि दूसरा 600 फीट चौड़ा था। ये एक बड़ी बिल्डिंग के आकार के थे और नासा ने इन्‍हें संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा था। दोनों एस्‍टरॉयड एक निश्चित दूरी बनाते हुए पृथ्‍वी के करीब से गुजरे। आने वाले महीनों में कई और एस्‍टरॉयड इसी तरह से पृथ्‍वी के पास से होकर गुजरेंगे। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  4. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »