81 हजार किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से आज पृथ्वी के करीब आ रहा 180 फीट का एस्टरॉयड! अगर टकराया तो होगा ऐसा विनाश ...

इसके बाद कल यानि, 5 मई को एस्टरॉयड 2006 HX57 पृथ्वी के करीब आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2023 11:46 IST
ख़ास बातें
  • 4 मई को एस्टरॉयड 2023 HZ4 धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है।
  • इसकी दूसरी 3,080,000 किलोमीटर की होगी।
  • 5 मई को एस्टरॉयड 2006 HX57 पृथ्वी के करीब आने वाला है।

यह उल्का पिंड Apollo ग्रुप के एस्टरॉयड्स से संबंध रखता है।

पृथ्वी की ओर आज 180 फीट का एस्टरॉयड आ रहा है जो इसके करीब से होकर गुजरने वाला है। यह आकार में काफी बड़ा है जिसके लिए अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा एक एस्टरॉयड कल, यानि 5 मई को भी धरती के करीब आ रहा है। नासा के अनुसार, 150 फीट या उससे बड़े साइज का कोई खगोल पिंड जब धरती की ओर बढ़ता है तो वह अपने साथ संभावित खतरा लिए होता है। ऐसे में दो बड़े एस्टरॉयड जो इन दो दिनों में पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं, इनसे धरती को कितना खतरा है, और इनकी दूरी कितनी होगी, आइए जानते हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है। इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं हो चुकी हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। अब नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी, जो कि धरती की ओर आने वाले उल्का पिंडों पर नजर रखती है, की ओर से आज 180 फीट के एस्टरॉयड के धरती की ओर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इसका साइज बहुत बड़ा है, इसलिए इसके साथ खतरे की संभावना भी ज्यादा हो सकती है। 

4 मई को एस्टरॉयड 2023 HZ4 धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। यह हाल ही में आए उल्का पिंडों में सबसे बड़ा है। यह किसी बड़े हवाई जहाज के जितने आकार का बताया गया है। जब यह धरती के करीब से गुजर रहा होगा तो इसकी दूसरी 3,080,000 किलोमीटर रह जाएगी। इसकी स्पीड 81,907 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। यह Apollo ग्रुप के एस्टरॉयड्स से संबंध रखता है। साइज के हिसाब से देखें तो इस एस्टरॉयड से सबसे ज्यादा संभावित खतरा हो सकता है। अगर इस साइज का एस्टरॉयड धरती से टकराता है तो यह इसके एक बड़े हिस्से को तबाह कर सकता है।  

इसके बाद कल यानि, 5 मई को एस्टरॉयड 2006 HX57 पृथ्वी के करीब आने वाला है। इसका साइज 94 फीट है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तब इसकी दूसरी 2,600,000 किलोमीटर की रह जाएगी। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी के मुताबिक, 150 फीट या उससे ज्यादा बड़ा एस्टरॉयड धरती के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। ऐसे में ये दोनों ही एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि किसी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना नासा की ओर से जारी नहीं की गई है। लेकिन इनकी दिशा बहुत तेजी से बदल सकती है और गुरुत्वाकर्षण के कारण यह धरती की सतह पर गिरने की दिशा भी पकड़ सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.