• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid : बस जितना बड़ा एस्‍टरॉयड कल पृथ्‍वी के 3500km तक आएगा करीब, 300 साल में इतने नजदीक आने वाली चौथी ‘आफत’

Asteroid : बस जितना बड़ा एस्‍टरॉयड कल पृथ्‍वी के 3500km तक आएगा करीब, 300 साल में इतने नजदीक आने वाली चौथी ‘आफत’

Asteroid Alert ! बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार 2:47 am बजे यह पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा।

Asteroid : बस जितना बड़ा एस्‍टरॉयड कल पृथ्‍वी के 3500km तक आएगा करीब, 300 साल में इतने नजदीक आने वाली चौथी ‘आफत’

‘2023 BU’ साइज में बहुत बड़ा नहीं है। एक बस के बराबर। इस दिलचस्‍प बनाती है पृथ्‍वी से इसकी दूरी।

ख़ास बातें
  • इस एस्‍टरॉयड को ऑनलाइन भी स्‍ट्रीम किया जा सकता है
  • वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट (वीटीपी) गुरुवार को इसकी लाइव स्ट्रीम करेगा
  • हालांकि यह नग्‍न आंखों से नहीं दिखाई देगा
विज्ञापन
अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए एक अहम खबर है। हाल ही में खोजा गया एक एस्‍टरॉयड (Asteroid) कल यानी 26 जनवरी को पृथ्‍वी के बेहद नजदीक से गुजरने वाला है। जानकारी के अनुसार, एस्‍टरॉयड का नाम ‘2023 BU' है। इसका साइज 12 से 28 फीट चौड़ा होने की उम्‍मीद है। ‘2023 BU' को इसी महीने 21 जनवरी को खगोलविद गेनेडी बोरिसोव ने खोजा था। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार 2:47 am बजे यह पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा। कहा जा रहा है कि तब दोनों के बीच दूरी सिर्फ 3,506 किलोमीटर रह जाएगी। है ना दिलचस्‍प? 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘2023 BU' साइज में बहुत बड़ा नहीं है। एक बस के बराबर। इस दिलचस्‍प बनाती है पृथ्‍वी से इसकी दूरी। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट स्‍टडीज (CNEOS) का मानना है कि बीते लगभग 100 से ज्‍यादा वर्षों में और आने वाले कई वर्षों में ‘2023 BU' ऐसा चौथा एस्‍टरॉयड है, जो पृथ्‍वी के इतने नजदीक से गुजरेगा। CNEOS के पास वर्ष 1900 to 2200 तक का 35 हजार एस्‍टरॉयड का डेटा है।    

बताया यह भी जाता है कि साल 2013 में चेल्याबिंस्क नाम का जो उल्कापिंड धरती से टकराया था, ‘2023 BU' उससे साइज में आधा है। आप चाहें तो इसे पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरते हुए ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इटली का वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट (वीटीपी) गुरुवार को इसकी लाइव स्ट्रीम करेगा। 

बहुत से लोगों के मन में यह जिज्ञासा होगी कि इतने नजदीक से गुजर रहा एस्‍टरॉयड क्‍या नग्‍न आंखों से भी दिखाई देगा? रिपोर्टों के अनुसार यह एस्‍टरॉयड साइज में बहुत छोटा है और तेजी से अपना सफर करेगा। इस वजह से इसे नग्‍न आंखों से देखना मुमकिन नहीं होगा।

नासा का कहना है कि 82 फीट से छोटी अंतरिक्ष चट्टानें पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर जल सकती हैं। यानी इनसे धरती पर कोई नुकसान ना के बराबर होगा। यह एस्‍टरॉयड 425 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है और अगली बार 6 दिसंबर 2036 को धरती के करीब आएगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »