• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid : आज 5 ‘खतरनाक’ अंतरिक्ष चट्टानें आ रहीं पृथ्‍वी के करीब, जानें इनके बारे में

Asteroid : आज 5 ‘खतरनाक’ अंतरिक्ष चट्टानें आ रहीं पृथ्‍वी के करीब, जानें इनके बारे में

Asteroid Alert : इनमें से एक एस्‍टरॉयड तो करीब 500 फीट का है और ‘संभावित रूप से खतरनाक’ की कैटिगरी में भी शामिल है।

Asteroid : आज 5 ‘खतरनाक’ अंतरिक्ष चट्टानें आ रहीं पृथ्‍वी के करीब, जानें इनके बारे में

Asteroid Alert : एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहते हैं। ये भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। करीब 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड।

ख़ास बातें
  • नासा ने इन्‍हें संंभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा है
  • इनमें से एक एस्‍टरॉयड करीब 500 फीट का है
  • 3 एस्‍टरॉयड्स का साइज लगभग समान है
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroids) का पृथ्‍वी के करीब आना जारी है। आमतौर पर एक या दो अंतरिक्ष चट्टानें एक दिन में हमारे ग्रह के करीब आती हैं, लेकिन आज यानी 22 दिसंबर को कुछ खास घटने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बताया है कि गुरुवार को एक नहीं बल्कि 5 एस्‍टरॉयड्स हमारे ग्रह के नजदीक आ रहे हैं। ये बस, घर और यहां तक कि बिल्डिंग के आकार के हैं। इनमें से एक एस्‍टरॉयड तो करीब 500 फीट का है और ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में भी शामिल है। आइए इनके बारे में विस्‍तार से जान लेते हैं।     

पृथ्‍वी के करीब आ रहे 5 एस्‍टरॉयड्स में सबसे बड़ी आसमानी ‘आफत' है ‘एस्‍टरॉयड 2022 UD9'। इसी साल खोजा गया यह एस्‍टरॉयड, अपोलो ग्रुप से संबंधित है। इसका अनुमानित आकार 500 फीट है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आएगा, तब दोनों के बीच दूरी घटकर सिर्फ 17 लाख 80 हजार किलोमीटर रह जाएगी। इसी वजह से नासा ने इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा है। हालांकि इसके पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जब तक यह पृथ्‍वी से दूर नहीं चला जाता। 

इस एस्‍टरॉयड के अलावा 3 ऐसे एस्‍टरॉयड आज पृथ्‍वी के नजदीक आएंगे, जिनका साइज लगभग बराबर है। 
एस्‍टरॉयड (2022 YG2) और एस्‍टरॉयड (2022 YK) करीब 22 फीट के हैं, जबकि एस्‍टरॉयड (2022 RD2) का आकार 21 फीट है। तीनों ही एक बस के आकार हैं। इन्‍हें इसी साल खोजा गया है। एस्‍टरॉयड (2022 YG2) जब पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब दोनों के बीच दूरी घटकर 3 लाख 64 हजार किलोमीटर रह जाएगी, जोकि बहुत कम है। इसी वजह से यह एस्‍टरॉयड वैज्ञानिकों की नजरों में बना हुआ है। 

इनके अलावा एस्‍टरॉयड (2022 YG) भी आज पृथ्‍वी के करीब से गुजरेगा। 54 फीट का यह एस्‍टरॉयड एक घर के आकार का है और करीब 24 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी को पास करेगा। वैज्ञानिकों की नजर इन सभी एस्‍टरॉयड्स पर है। एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहते हैं। ये भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। करीब 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »