Artemis I की रिहर्सल में फ‍िर से देरी, NASA ने मार्च तक टाला

Artemis I की वेट ड्रेस रिहर्सल पहले फरवरी के लिए शेड्यूल की गई थी। अब इसे मार्च के मध्य तक के लिए टाल दिया गया है।

Artemis I की रिहर्सल में फ‍िर से देरी, NASA ने मार्च तक टाला

Artemis I के असल लॉन्‍च में अब अप्रैल या मई तक डिले हो सकता है।

ख़ास बातें
  • ‘क्लोजआउट एक्टिविटीज’ को पूरा करने में लग रहा है समय
  • इसी वजह से मिशन की रिहर्सल में देरी हो रही है
  • अब तक के सबसे शक्तिशाली रॉकेट का परीक्षण भी कर रही है नासा
विज्ञापन
नासा (NASA) का आर्टेमिस I (Artemis I) मिशन लगातार टल रहा है। एक बार फ‍िर से नासा ने इसके फाइनल प्री-लॉन्‍च टेस्‍ट में देरी की है। Artemis I एक मानव रहित मिशन है। कई दशकों बाद चंद्रमा पर इंसान को वापस उतारने की योजना में यह पहला कदम है। Artemis I की वेट ड्रेस रिहर्सल पहले फरवरी के लिए शेड्यूल की गई थी। अब इसे मार्च के मध्य तक के लिए टाल दिया गया है। Artemis I के असल लॉन्‍च में अब अप्रैल या मई तक डिले हो सकता है। नासा ने बताया है कि फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर में व्हीकल असेंबली बिल्डिंग (VAB) के अंदर ‘क्लोजआउट एक्टिविटीज' को पूरा करने के लिए लग रहे समय की वजह से मिशन में देरी हो रही है। 

दरअसल, आर्टेमिस मिशन के लिए बनाए गए अब तक के सबसे शक्तिशाली रॉकेट का नासा परीक्षण कर रही है। स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) नाम का यह रॉकेट ओरियन अंतरिक्ष यान में होगा। वेट रिहर्सल के जरिए असल लॉन्च से पहले आखिरी बार सिस्‍टम को जांचा जाएगा। इसमें रॉकेट को लॉन्च किए बिना बाकी रिहर्सल की जाती हैं। सब कुछ ठीक रहा तो यह सिस्टम वापस VAB में चला जाएगा और असल लॉन्‍च का इंतजार करेगा। 

नासा के मुताबिक, वह कंबाइंड रॉकेट और स्‍पेसक्राफ्ट को टेस्टिंग के लिए मार्च 2022 से पहले VAB से बाहर नहीं ले जाएगी। पहली बार नासा ने रॉकेट को रोल आउट करने से पहले VAB में क्लोजआउट एक्टिविटीज को पूरा करने के लिए एक्‍स्‍ट्रा टाइम लिया है। 

नासा में एक्सप्लोरेशन सिस्टम डेवलपमेंट के डिप्टी एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर टॉम व्हिटमेयर ने कहा कि टीम को समय लग रहा है। यह वह हिस्सा है जहां हम चीजों को पूरा कर रहे हैं और लॉन्च करने के लिए तैयार हो रहे हैं।

Artemis I मिशन को पिछले साल नवंबर में लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन नासा ने अक्‍टूबर में बताया कि वह Artemis I को फरवरी में लॉन्‍च करने की योजना बना रही है। इसके बाद से और दो बार इस लॉन्‍च को री-शेड्यूल किया जा चुका है।  

यह मिशन कई मायनों में खास होने वाला है। कॉमिक स्ट्रिप, 'पीनट्स' का मशहूर और दिल को छू लेने वाला कैरेक्‍टर 'स्‍नूपी' भी इस मिशन का हिस्‍सा होगा, यानी वो चंद्रमा पर जाएगा। इससे पहले 1969 में भी इस मानवरूपी बीगल यानी शिकारी को चंद्रमा के मिशन पर भेजा गया था और यह चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला दुनिया का पहला बीगल बना था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »