हम एलियंस हैं? नासा के इकट्ठे किए गए एस्टरॉयड सैम्पल दे रहे दूसरी दुनिया का इशारा!

नतीजे पुख्ता प्रमाण दे रहे हैं कि एस्टरॉयड ही वे खगोलीय पिंड हैं जिन्होंने धरती पर जीवन के बीज बोए होंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 फरवरी 2025 18:58 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड सैम्पल में जीवन के अवशेष मौजूद
  • एस्टरॉयड पर कभी रहा होगा पानी
  • नासा ने एस्टरॉयड बेन्नू के सैम्पल किए स्टडी

पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज मनुष्य के लिए हमेशा से ही एक महत्वाकांक्षी सपना रहा है।

पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज मनुष्य के लिए हमेशा से ही एक महत्वाकांक्षी सपना रहा है। हालांकि अभी तक किसी और ग्रह पर पृथ्वी जैसा जीवन पनपता नहीं पाया गया है। लेकिन एस्टरॉयड इस दिशा में क्रांतिकारी संकेत दे रहे हैं। नासा ने एस्टरॉयड के जो सैम्पल इकट्ठा किए हैं उनमें न केवल जीवन की नींव रखने वाले तत्व हैं बल्कि कुछ ऐसे नमकीन अवशेष भी हैं जो किसी पुराने गीले जगत का प्रमाण देते हैं। यानि सौरमंडल में कोई और भी ऐसा ग्रह है जहां पर कभी पानी रहा होगा या हो सकता है जीवन भी रहा हो। 

वैज्ञानिकों ने एस्टरॉयड से मिले सैम्पल के आधार पर कुछ चौंकाने वाली बातें कही हैं। जो नतीजे सामने आए हैं वो पुख्ता प्रमाण दे रहे हैं कि एस्टरॉयड ही वे खगोलीय पिंड हैं जिन्होंने धरती पर जीवन के बीज बोए होंगे। स्टडी में यह भी पाया गया है कि एस्टरॉयड में मौजूद ये अवयव शुरू से ही पानी के साथ मिले होंगे। स्टडी के मुख्य लेखकों में से एक टिम मकॉय ने कहा कि यह ऐसा वातावरण है जिससे जीवन के अंकुर फूटना संभव है। 

नासा के ओसिरिस-रेक्स (Osiris-Rex) अंतरिक्ष यान पृथ्वी के निकट मौजूद एस्टरॉयड बेन्नु से 122 ग्राम धूल और कंकड़ लेकर आया और 2023 में सैम्पल के कनस्तर को उटाह रेगिस्तान में पहुंचाया। इसके बाद यह दूसरे एस्टरॉयड की खोज में निकल गया। इससे पहले जापान ने भी दो एस्टरॉयड के सैम्पल इकट्ठा करने के लिए मिशन चलाया था। लेकिन उन मिशनों में बहुत थोड़ी सामग्री इकट्ठा हो पाई थी। 

Bennu एस्टरॉयड मलबे का एक टुकड़ा मात्र माना जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह असल में एक बहुत बड़े एस्टरॉयड का हिस्सा था जो अंतरिक्ष में दूसरी चट्टानों के साथ टकरा गया। स्टडी से जो नतीजे निकले हैं वे बताते हैं कि बेन्नू की पेरेंट बॉडी यानी उस बड़े एस्टरॉयड में झीलों का एक जाल रहा होगा, या फिर समुद्र भी हो सकता है। जैसे-जैसे उसका पानी भाप बनकर उड़ा यह अपने पीछे यह नमकीन अवशेष छोड़ गया। लेकिन यह लेटेस्ट स्टडी इस बात को और पक्का कर देती है कि पृथ्वी के बाहर घूमती ये चट्टानें जिन्हें एस्टरॉयड कहा जाता है, ये कोई साधारण पत्थर नहीं है। ये किसी ऐसे दुनिया के अवशेष हो सकते हैं जहां पर कभी जीवन रहा होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.