अंतरिक्ष में टकराने वाले थे अमेरिका-रूस, 10 मीटर से बाल-बाल बची ‘पृथ्‍वी’

दो सैटेलाइटों के इतने नजदीक आने और कोई गलती होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 13:21 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में फरवरी में होने वाली थी टक्‍कर
  • अमेरिका और रूस के सैटेलाइट टकरा जाते
  • ऐन वक्‍त पर टल गई मुसीबत

फरवरी में होने वाली थी टक्‍कर लेक‍िन ऐन वक्‍त पर टल गई मुसीबत।

Photo Credit: Telegraph UK

अमेरिका और रूस के बीच चल रही वर्चस्‍व की लड़ाई फरवरी महीने में तब सुर्खियों में आई थी, जब दोनों देश स्‍पेस में आमने-सामने आ गए थे। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि अमेरिका और रूस के दो सैटेलाइट्स आपस में टकरा सकते हैं। अब खुलासा हुआ है कि ‘कॉसमॉस 2221' (Cosmos 2221) नाम का रूसी अंतरिक्ष यान स्‍पेस में 10 मीटर की दूरी से गुजरते हुए एक अमेरिकी सैटेलाइट के करीब आ गया था। यह खतरनाक स्थिति है। एक्‍सपर्ट का दावा है कि दो सैटेलाइटों के इतने नजदीक आने और कोई गलती होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह पृथ्‍वी पर जीवन को खतरे में डाल सकता है।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नासा की डेप्‍युटी एडमिनिस्‍ट्रेटर और पूर्व एस्‍ट्रोनॉट कर्नल पाम मेलरॉय ने घटना पर अपनी राय दी है। अमेरिका के कोलोराडो में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि यह व्‍यक्तिगत तौर पर और नासा में हम सभी के लिए बहुत चौंकाने वाली चीज थी। उन्‍होंने बताया कि हमारा टाइम्‍ड (Timed) सैटेलाइट रूस के निष्क्रिय जासूसी सैटेलाइट के साथ टकराने से बाल-बाल बच गया। 

उन्‍होंने कहा कि अगर दोनों सैटेलाइट आपस में टकराते, तो मलबे के छोटे-छोटे टुकड़े 10 हजार मील प्रति घंटे की स्‍पीड से यात्रा करते हुए पृथ्‍वी पर इंसानी जीवन को खतरे में डाल सकते थे। उन्‍होंने अंतरिक्ष में मौजूद छोटी-छोटी चीजों से होने वाले नुकसार पर भी बात की।  

गौरतलब है कि स्‍पेस कचरा बीते कई वर्षों में लगातार बढ़ा है। दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां अपने सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचा रही हैं, जो एक निश्चित वक्‍त के बाद निष्क्रिय हो जाते हैं और कचरे के तौर पर तैरते रहते हैं। इसे आंकड़ों में समझें तो 4 फरवरी 2022 तक के डेटा से पता चलता है कि रूस की 7 हजार से अधिक रॉकेट बॉडी कचरे के तौर पर स्‍पेस में घूम रही हैं। 
Advertisement

लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका है। 5,216 स्‍पेस कचरे के टुकड़ों के साथ अमेरिका अंतरिक्ष में मलबे को बढ़ा रहा है। अमेरिका के बाद लिस्‍ट में चीन का नंबर है। तीसरे नंबर पर मौजूद चीन ने 3,845 मलबे के टुकड़ों को अंतरिक्ष में छोड़ा हुआ है, जो भविष्‍य में स्‍पेस मिशनों के लिए चुनौती बन सकते हैं। जापान और फ्रांस क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। इनके 520 और 117 मलबे के टुकड़े अंतरिक्ष कचरे को बढ़ा रहे हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.