Nasa के जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के मिरर्स का कमाल, तारे की इस इमेज से चौंकाया

दुनिया के इस सबसे बड़े टेलीस्‍कोप ने एक सिंगल तारे की संगठित (unified) इमेज शेयर की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मार्च 2022 12:12 IST
ख़ास बातें
  • यह एक लंबी प्रक्रिया थी, जिसमें बहुत सटीकता की जरूरत थी
  • ‘फाइन फेजिंग’ नाम की प्रक्रिया के तहत मिरर्स को एक सीध में किया गया
  • 18 हेक्सागोनल मिरर सेगमेंट ने जुड़कर इमेज को तैयार किया

जेम्‍स वेब में 18 हेक्सागोनल (hexagonal) मिरर सेगमेंट हैं। ये सभी एक बड़े मिरर के रूप में जुड़े और इमेज को तैयार किया।

पिछले साल दिसंबर में अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया गया नासा का जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप (James Webb Space Telescope) अब धीरे-धीरे अपनी अहमियत साबित करने लगा है। दुनिया के इस सबसे बड़े टेलीस्‍कोप ने एक सिंगल तारे की संगठित (unified) इमेज शेयर की है। ज्‍यादातर ट्रेडिशनल टेलीस्‍कोप में एक प्राइमरी मिरर होता है, जो लाखों मील दूर स्थित तारों की रोशनी को इकट्ठा करता है। लेकिन जेम्‍स वेब में 18 हेक्सागोनल (hexagonal) मिरर सेगमेंट हैं। ये सभी एक बड़े मिरर के रूप में जुड़े और इमेज को तैयार किया। यह एक लंबी प्रक्रिया थी, जिसमें बहुत सटीकता की जरूरत थी। नासा ने बताया है कि जेम्‍स वेब की टीम ने ‘फाइन फेजिंग' नाम की प्रक्रिया के तहत मिरर्स को सफलतापूर्वक एक सीध में किया। 

11 मार्च को प्रक्रिया पूरी होने के बाद नासा ने टेलीस्कोप से ली गई इमेज को रिलीज किया है। इसने इमेज के सेंटर में शानदार स्पार्कलिंग डॉट को दिखाया है। नासा ने कहा है यह ऑब्‍जर्वेट्री दूर की चीजों से प्रकाश को सफलतापूर्वक इकट्ठा करने और इसे अपने उपकरणों तक पहुंचाने में सक्षम है।
Advertisement

एक बयान में नासा ने कहा है कि जेम्‍स वेब के सभी ऑप्टिकल पैरामीटर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि इस टेलीस्‍कोप के सेट होने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। अगले 6 हफ्तों में इंजीनियर बाकी चरणों को पूरा करेंगे। उम्‍मीद है कि गर्मियों तक जेम्‍स वेब का सेटअप पूरा हो जाएगा और 10 बिलियन डॉलर (लगभग 75,890 करोड़ रुपये) की यह ऑब्‍जर्वेट्री अपनी पूरी ताकत से काम कर पाएगी। 

नासा में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के डिप्टी ऑप्टिकल टेलीस्कोप एलिमेंट मैनेजर ऋत्वा केस्की-कुहा ने कहा कि हमने एक तारे पर टेलीस्‍कोप को पूरी तरह से केंद्रित किया है। इसकी परफॉर्मेंस इसके फीचर्स को हरा रही है।  
Advertisement

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप का 21 फुट और 4 इंच का प्राइमरी मिरर एक रॉकेट के अंदर फिट होने के लिए बहुत बड़ा था। इसमें 18 हेक्सागोनल सेगमेंट हैं, जिन्‍हें रॉकेट में पैक किया गया। सिस्टम जब अपनी कक्षा में पहुंच गया, तो इन मिरर सेगमेंट और बाकी उपकरणों को जोड़ने का काम शुरू किया गया। सभी मिरर सेगमेंट को उनकी जगह पर रखकर एक सिंगल मिरर सर्फेस का निर्माण किया गया। इसी का इस्‍तेमाल अब तारों की रोशनी को कैप्‍चर करने के लिए किया जा रहा है। 
Advertisement

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप अंतरिक्ष में भेजी गई अब तक की सबसे बड़ी दूरबीन है। इसे पिछले साल क्रिसमस पर लॉन्च किया गया था। फरवरी में इसके मिरर्स को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआत में इसके द्वारा ली गईं इमेज धुंधली थी, लेकिन जैसे-जैसे मिरर्स को जोड़ने का काम आगे बढ़ा, इमेजेस बेहतर होने लगीं। फरवरी के आखिर में सभी 18 मिरर सेगमेंट ने एक तारे को कैप्‍चर करना शुरू कर दिया था। इसका परिणाम अब दिखाई देने लगा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.