• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Aditya Mission : पृथ्‍वी से 9.2 लाख किलोमीटर दूर पहुंचा ‘आदित्‍य’ स्‍पेसक्राफ्ट, अभी कितना सफर बाकी? जानें

Aditya Mission : पृथ्‍वी से 9.2 लाख किलोमीटर दूर पहुंचा ‘आदित्‍य’ स्‍पेसक्राफ्ट, अभी कितना सफर बाकी? जानें

Aditya Mission : यह इसकी कुल यात्रा का आधे से भी ज्‍यादा है।

Aditya Mission : पृथ्‍वी से 9.2 लाख किलोमीटर दूर पहुंचा ‘आदित्‍य’ स्‍पेसक्राफ्ट, अभी कितना सफर बाकी? जानें

Photo Credit: ISRO

‘आदित्य एल1’ जिस एल1 पॉइंट पर पहुंचेगा, उसे लैग्रेंजियन पॉइंट कहा जाता है।

ख़ास बातें
  • आदित्‍य स्‍पेसक्राफ्ट पहुंचा सूर्य के और करीब
  • भारतीय स्‍पेस एजेंसी ने दी जानकारी
  • भारत की पहली स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री है आदित्‍य एल1
विज्ञापन
Aditya Mission Updates : भारत का पहल सौर मिशन आदित्‍य एल-1 (Aditya L1) लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। इस स्‍पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकलकर धरती से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है। यह इसकी कुल यात्रा का आधे से भी ज्‍यादा है। आदित्‍य स्‍पेसक्राफ्ट को पृथ्‍वी से 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करके उस L1 पॉइंट तक पहुंचना है, जहां से वह सूर्य को लगातार मॉनिटर कर सके। 

‘आदित्य एल1' जिस एल1 पॉइंट पर पहुंचेगा, उसे लैग्रेंजियन पॉइंट कहा जाता है। वहां पहुंचकर आदित्‍य स्‍पेसक्राफ्ट सूर्य में होने वाली गतिविधियों को मॉनिटर करेगा। गौरतलब है कि हमारा सूर्य अपने सौर चक्र से गुजर रहा है और बहुत अधिक एक्टिव है। इस वजह से उसमें सनस्‍पॉट उभर रहे हैं। उन सनस्‍पॉट्स से सोलर फ्लेयर (What is solar flare) और कोरोनल मास इजेक्‍शन (What is coronal mass ejection) जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। 

भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य एल1' स्‍पेसक्राफ्ट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीकल (पीएसएलवी)-सी57 के जरिए 2 सितंबर को लॉन्‍च किया था। 

‘आदित्य एल1' अपने साथ सात पेलोड लेकर गया है। इनमें से 4 पेलोड सूर्य के प्रकाश का निरीक्षण करेंगे और बाकी 3 पेलोड उसके प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र को समझेंगे। हर रोज हजारों की संख्‍या में तस्‍वीरें इसरो के कमांड सेंटर में भेजी जाएंगी, जहां वैज्ञानिकों की टीम उनका विश्‍लेषण करेगी और किसी भी आपात स्थिति में अलर्ट जारी किया जा सकेगा। 

सूर्य में जारी गतिविधियों का दौर साल 2025 तक जारी रहने की उम्‍मीद है। इस दौरान सोलर फ्लेयर, कोरोनल मास इजेक्‍शन जैसी घटनाएं होती रहेंगी। इनका असर पृथ्‍वी पर भी होता है। एक पावरफुल सोलर फ्लेयर धरती पर अस्‍थायी रेडियो ब्‍लैकआउट की वजह बन सकता है। हमारे सैटेलाइट्स को नुकसान पहुंचा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »