खौफनाक! बृहस्‍पति जितने बड़े ग्रह को खा गया मरता हुआ तारा, हमारी पृथ्‍वी का क्‍या होगा?

Star Swallowing A Planet : जिस तारे ने ग्रह को अपना ‘निवाला’ बनाया वह सूर्य के आकार का था और जो ग्रह खत्‍म हो गया वह बृहस्‍पति के आकार का विशाल गैसीय पिंड था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 मई 2023 14:27 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने किया घटना का ऑब्‍जर्वेशन
  • सूर्य जैसे तारे ने ग्रह को बनाया अपना निवाला
  • यह घटना भविष्‍य का अवलोकन करती है

Star Swallowing A Planet : मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी (MIT), हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी के वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस घटना को ऑब्‍जर्व किया।

तमाम रिसर्च यह अनुमान लगाती आई हैं कि जब हमारा सूर्य अपने आखिरी दौर में होगा, वह आग के लाल गोले में तब्‍दील हो जाएगा। सूर्य हमारे सौरमंडल के ग्रहों को प्रभावित करना शुरू कर देगा और बुध, शुक्र व पृथ्‍वी इसकी चपेट में आकर खत्‍म हो जाएंगे। वैज्ञानिकों की यह धारणा सच हो सकती है क्‍योंकि पहली बार उन्‍होंने उस पल का ऑब्‍जर्वेशन किया है, जब एक मरने वाला तारा ‘ग्रह' को खा गया। जानकारी के अनुसार, जिस तारे ने ग्रह को अपना ‘निवाला' बनाया वह सूर्य के आकार का था और जो ग्रह खत्‍म हो गया वह बृहस्‍पति के आकार का विशाल गैसीय पिंड था।  

एनडीटीवी के अनुसार, मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी (MIT), हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी के वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस घटना को ऑब्‍जर्व किया। उन्होंने कहा कि यह वाकया इसलिए अहमियत रखता है, क्‍योंकि यह एक उदास पूर्वानुमान है कि हमारी पृथ्वी का क्या होगा, जब सूर्य एक लाल आग के गोले में बदल जाएगा। वह 4 ग्रहों को निगल सकता है। 
Advertisement

इससे जुड़ा अध्‍ययन नेचर मैगजीन में प्रकाशित हुआ है। एमआईटी में पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर और स्‍टडी के प्रमुख लेखक किशाले डे ने सीएनएन को बताया कि उन्‍होंने हाईस्‍कूल यह पढ़ा था कि भविष्य में हमारे सौर मंडल के ग्रह भी सूर्य में समा जाएंगे। लेकिन ऐसी एक घटना को कैप्‍चर करने का और समझने का मौका मिलेगा, यह बड़ी बात है। 

रिसर्चर्स का कहना है कि मरता हुआ तारा किसी ग्रह को इसलिए निगल पाता है क्‍योंकि आखिरी समय में वह अपने मूल आकार से एक लाख गुना बड़ा हो जाता है। उससे जो फ्यूल निकलता है, वह आसपास के ग्रहों को अपनी चपेट में ले लेता है। रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना लगभग 12 हजार प्रकाश-वर्ष दूर अक्विला तारामंडल में घटी (Aquila constellation) साल 2020 में इसका पता चला था, तब से वैज्ञानिक घटना को ऑब्‍जर्व कर रहे थे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Star, Planet, Sun, dying star, Star Swallowing A Planet, Research, Study
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  2. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  4. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  5. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  6. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  8. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.