समुद्र में 5.4Km नीचे मिला ‘कब्र‍िस्‍तान’, वैज्ञानिकों ने निकाले 750 दांत, जानें पूरा मामला

Shark teeth : साइंस्टिट करीब 5.4 किलोमीटर गहराई पर एक आखि‍री सर्वे कर रहे थे, जब उन्होंने ‘कब्रिस्तान’ देखा। वहां शार्क मछलियों के 750 जीवाश्‍म दांत मिले।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • हिंद महासागर में हुई खोज
  • बायोडायवर्सिटी सर्वे कर रहे थे वैज्ञानिक
  • मेगालोडन की पूर्वज के भी दांत

Shark teeth : जो दांत मिले हैं, वह आधुनिक और प्राचीन दोनों तरह की शार्कों से जुड़े हुए लगते हैं।

हिंद महासागर में एक बायोडायवर्सिटी सर्वे के दौरान समुद्र में करीब 5.4 किलोमीटर नीचे ‘कब्रिस्‍तान' मिला है। यह शार्क मछलियों का ‘कब्रिस्‍तान' है, जिसमें मेगालोडन (megalodon) के एक प्राचीन पूर्वज के भी जीवाश्‍म दांत मिले हैं। मेगालोडन, समुद्र में लाखों साल पहले घूमने वाली व्‍हेल से भी बड़ी एक शार्क थी, जो सिर्फ 5 बाइट में व्‍हेल के आकार के क्रिएचर को खा सकती थी। CSIRO रिसर्च वेसल की टीम ने समुद्र से मेगालोडन के पूर्वज के सैंपल भी इकट्ठा किए हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंद महासागर में कोकोस (कीलिंग) द्वीपों और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के गस्कॉयने समुद्री पार्क के आसपास हुए सर्वे के दौरान अहम खोजें हुई हैं। साइंस्टिट करीब 5.4 किलोमीटर गहराई पर एक आखि‍री सर्वे कर रहे थे, जब उन्होंने ‘कब्रिस्तान' देखा। वहां शार्क मछलियों के 750 जीवाश्‍म दांत मिले। 
Advertisement

WA म्यूजियम के क्यूरेटर ग्लेन मूर भी इस यात्रा में थे। उन्‍होंने बताया कि जो दांत मिले हैं, वह आधुनिक और प्राचीन दोनों तरह की शार्कों से जुड़े हुए लगते हैं। इनमें से कुछ दांत माको और वाइट शार्क के हैं, जिन्‍हें मॉडर्न शार्क कहा जाता है, जबकि मेगालोडन नाम की विशाल शार्क के पूर्वज के दांत भी यहां मिले हैं। अनुमान है कि यह शार्क करीब 35 लाख साल पहले विलुप्‍त हो गई थी।   

मेगालोडन को अब तक की सबसे पावरफुल शिकारी शार्क माना जाता है। मेगालोडन के जबड़े बहुत बड़े थे, जिस वजह से वह आसानी से बाकी जीवों को खा जाती थी। मेगालोडन एक शानदार तैराक थी। इसकी गति आज की शार्क की तुलना में तेज थी और यह आसानी से कई महासागरों में माइग्रेट हो सकती थी।
Advertisement

बहरहाल, वैज्ञानिकों को उनकी खोज पर विश्‍वास नहीं हो रहा। समुद्र में इतनी नीचे जाकर यह हासिल करना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। वैज्ञानिक इसलिए भी उत्‍साहित हैं कि इस खोज में उन्‍हें शार्क की एक नई प्रजाति का भी पता चला है। मेगालोडन की इस पूर्वज को अभी कोई नाम नहीं दिया गया है। 
Advertisement

वैज्ञानिक जिस बायोडायवर्सिटी सर्वे पर निकले थे, उसमें भी उन्‍हें कामयाबी मिली है। उन्‍होंने समुद्री जीवों की कई नई प्रजातियों का पता लगाया है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सर्वे सिर्फ नई प्रजातियों तक सीमित नहीं है। इसके जरिए उन्‍होंने समुद्र के परिस्थितिकी तंत्र को नजदीक से समझने की कोशिश की। समुद्र के कुछ इलाकों में यह सर्वे दिसंबर के मध्‍य तक चलता रहेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.