Video : 4300 Starlink सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में पहुंचा चुकी है Elon Musk की कंपनी, गुरुवार को 56 और ‘उड़ाए’, देखें

Starlink Launch : स्‍पेसएक्‍स ने एक ट्वीट में बताया है कि सभी 56 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को डिप्‍लॉय कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 मई 2023 15:23 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क की कंपनी ने लॉन्‍च
  • 56 सैटेलाइट्स को कक्षा में पहुंंचाया
  • यह स्‍पेएक्‍स का इस साल 29वां लॉन्‍च था

Starlink Launch : लिफ्टऑफ के लगभग 8.5 मिनट बाद फाल्कन 9 रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्वी पर वापस आ गया।

Photo Credit: SpaceX

एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) ने स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स (Starlink) का एक और बड़ा बैच लॉन्‍च किया है। आज दोपहर करीब 1 बजे कंपनी ने 56 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में रवाना किया। इन्‍हें फाल्‍कन 9 (Falcon 9) रॉकेट की मदद से कक्षा में पहुंचाया गया। यह लॉन्‍च अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से हुआ। स्‍पेसएक्‍स ने एक ट्वीट में बताया है कि सभी 56 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को डिप्‍लॉय कर दिया गया है।  
 

स्‍पेसएक्‍स के मुताबिक, लिफ्टऑफ के लगभग 8.5 मिनट बाद फाल्कन 9 रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्वी पर वापस आ गया। उसने फ्लोरिडा के तट से दूर अटलांटिक महासागर में लैंड किया। जो फर्स्‍ट स्‍टेज वापस लौटा, वह उसका सातवां लॉन्‍च और लैंडिंग थी। 
 

पहले स्‍टेज के वापस आने के बाद रॉकेट के ऊपरी हिस्‍से ने अपनी उड़ान जारी रखी और 56 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को उनकी कक्षा में पहुंचा दिया। यह सारी कवायद स्‍टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट को पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए की जा रही है। बताया जाता है कि कंपनी अबतक 4300 से ज्‍यादा स्टारलिंक सैटेलाइट्स को कक्षा में पहुंचा चुकी है। 
Advertisement

खास यह है कि इस साल अबतक स्‍पेसएक्‍स करीब 29 लॉन्‍च कर चुकी है। इनमें से 27 लॉन्‍च अकेले फाल्कन 9 रॉकेट से किए गए हैं। कंपनी फाल्कन हेवी रॉकेट भी तैयार कर चुकी है, जिसकी मदद से इस साल कुछ लॉन्‍च किए जा सकते हैं। 
Advertisement

याद रहे कि पिछले महीने 20 अप्रैल को स्‍पेसएक्‍स ने दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्‍टारशिप (Starship) का लॉन्‍च टेस्‍ट भी किया था। हालांकि उड़ान भरने के 4 मिनट बाद वह रॉकेट गल्‍फ ऑफ मैक्सिको के ऊपर विस्‍फोट कर गया। स्‍टारशिप ही वह रॉकेट है, जिसके जरिए भविष्‍य में इंसान को मंगल ग्रह तक भेजने की उम्‍मीद बंध रही है। स्‍टारशिप रॉकेट हकीकत बनता है तो एक दिन इंसान मंगल ग्रह का सफर तय कर पाएगा। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.