Asteroid : आज 3 एस्‍टरॉयड आ रहे पृथ्‍वी के करीब, अगर टकराए, तो क्‍या होगा अंजाम?

Asteroid : आज पृथ्‍वी के करीब आ रहे तीनों एस्‍टरॉयड का शुरुआती नंबर 2023 है। यानी इन्‍हें इसी साल खोजा गया है।

Asteroid : आज 3 एस्‍टरॉयड आ रहे पृथ्‍वी के करीब, अगर टकराए, तो क्‍या होगा अंजाम?

Asteroid : वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर से मचे विनाश के कारण ही हुआ था।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी जानकारी
  • तीनों एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए हैं संभावित रूप से खतरनाक
  • इनकी दिशा में बदलाव हो जाए, तो पृथ्‍वी पर आ सकती है तबाही
विज्ञापन
आज हमारी पृथ्‍वी के करीब से 3 एस्‍टरॉयड (Asteroid) गुजरने वाले हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने यह जानकारी दी है। तीनों ही एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में हैं। इसका मतलब है कि इनकी दिशा में परिवर्तन होने और फोकस पृथ्‍वी की ओर होने पर ये हमारे ग्रह पर बड़ी तबाही ला सकते हैं। धरती के करीब आ रहा एक एस्‍टरॉयड जिसे (2023 KS) के नाम से जाना जाता है, सबसे ज्‍यादा चिंताजनक है। जब यह पृथ्‍वी के करीब होगा, तब दोनों के बीच दूरी 2.35 लाख किलोमीटर रह जाएगी। 

कुछ लाख किलोमीटर की दूरी अंतरिक्ष में मामूली मानी जाती है। वैज्ञानिक उन एस्‍टरॉयड्स को ‘संभावित रूप से खतरनाक' मानते हैं, जो पृथ्‍वी से 80 लाख किलोमीटर या उससे भी कम दूरी से होकर गुजरते हैं। इन एस्‍टरॉयड्स को टेलिस्‍कोपों की मदद से मॉनिटर किया जाता है। हरेक एस्‍टरॉयड को एक नाम दिया जाता है, जिसकी शुरुआत नंबरों से होती है। 

आज पृथ्‍वी के करीब आ रहे तीनों एस्‍टरॉयड का शुरुआती नंबर 2023 है। यानी इन्‍हें इसी साल खोजा गया है। इनमें 2023 KS नाम का एस्‍टरॉयड सबसे ज्‍यादा चुनौतीपूर्ण है। करीब 36 फुट का एस्‍टरॉयड एक बस जितना बड़ा हो सकता है। यह अपोलो समूह के एस्‍टरॉयड्स का हिस्‍सा है। जैसाकि हमने बताया, जब यह ‘चट्टानी आफत' पृथ्‍वी के करीब होगी, तब दोनों के बीच 2.35 लाख किलोमीटर रह जाएगी। ऐसे एस्‍टरॉयड अपनी दिशा बदलकर पृथ्‍वी से टकरा जाएं, तो तबाही ला सकते हैं।

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर से मचे विनाश के कारण ही हुआ था। पृथ्‍वी के नजदीक आज रहा एक और एस्‍टरॉयड है- (2023 JK3)। यह करीब 93 फुट चौड़ा है यानी एक एयरोप्‍लेन जितना बड़ा। जब यह पृथ्‍वी के करीब होगा, तब दोनों के बीच दूरी 6 लाख 22 हजार किलोमीटर रह जाएगी। अंतरिक्ष के हिसाब से यह भी बहुत कम है। यह एटन (Aten) एस्‍टरॉयड्स का हिस्‍सा है। ये ऐसे एस्‍टरॉयड होते हैं, जो पृथ्‍वी को क्रॉस करते हैं। 

इन दोनों एस्‍टरॉयड्स के अलावा आज (2023 KQ) नाम की एक और अंतरिक्ष चट्टान पृथ्‍वी के करीब आ रही है। यह तीनों में सबसे बड़ी है, जो करीब 110 फुट की हो सकती है। जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब होगा, तब दोनों के बीच दूरी 51 लाख 70 हजार किलोमीटर रह जाएगी। नासा का अभी तक अनुमान यही है कि तीनों एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हालांकि वैज्ञानिक इन्‍हें तब तक मॉनिटर करेंगे, जबतक ये पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चले जाते।  

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »