चीन में 2200 साल पुराने, महिला के 'खूनी दांतों' वाले अवशेष मिले!

महिला के दांतों पर एक लाल रंग का जहरीला पदार्थ लगा पाया गया है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2025 20:57 IST
ख़ास बातें
  • महिला के ऐसे अवशेष मिले हैं जो काफी चौंकाने वाला खुलासा करते हैं।
  • महिला के दांतों पर एक लाल रंग का पदार्थ पोता हुआ मिला है।
  • यह पदार्थ जहरीला है और पारे व सल्फर से मिलाकर बनाया गया है।

महिला के दांतों पर एक लाल रंग का पदार्थ पोता हुआ मिला है।

Photo Credit: Qian Wang

चीन में एक अंत्येष्टि स्थान पर महिला के ऐसे अवशेष मिले हैं जो काफी चौंकाने वाला खुलासा करते हैं। महिला के दांतों पर एक लाल रंग का पदार्थ पोता हुआ मिला है। यह पदार्थ जहरीला है और पारे व सल्फर से मिलाकर बनाया गया है। कब्र 2200 और 2050 साल पुरानी हैं जो शिनजियांग के तुर्पान शहर में पाई गई हैं। पुरातत्व के जानकारों ने पहचान की है कि ये अवशेष गुशी (Gushi) लोगों से संबंधित हैं। गुशियों को घुड़सवार संस्कृति के लिए जाना जाता है। 

प्राचीन समाजों में सिनबार (cinnabar) से रंगे दांतों का महत्व पहले कभी लेखित नहीं किया गया है। Archaeological and Anthropological Sciences में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया है। स्टडी कहती है कि यह पहला मामला देखा गया है जब दांतों पर सिनबार लगा हुआ पाया गया है। टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्री में बायोमेडिकल साइंसेज के प्रोफेसर Qian Wang के मुताबिक, दुनिया भर में किसी अन्य प्राचीन दफनाने की प्रथा में इस तरह का चलन नहीं देखा गया है। 

दांतों पर लगे इस लाल के पदार्थ का स्पेक्ट्रास्कोपी की मदद से विश्लेषण किया गया। विश्लेषण में पाया गया कि इसमें सिनबार मौजूद है जो कि एक पशु प्रोटीन के साथ है। यह संभावित रूप से अंडे की जर्दी, या अंडे के सफेद हिस्से जैसा कोई प्रोटीन है जो सिनबार को इस पर लगाने की प्रकिया को सुविधाजनक बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया हो सकता है।   

हालांकि, यह लाल रंग का पदार्थ दांतों पर क्यों लगाया गया होगा, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि इसका संबंध कॉस्मेटिक प्रथाओं, सामाजिक स्थिति, या शामनवादी अनुष्ठानों से हो सकता है। इस क्षेत्र में अन्य दफनाए गए अवशेषों में चेहरे पर चित्रकारी और टैटू के साक्ष्य मिले हैं, जो शरीर को सजाने की व्यापक परंपराओं की संभावना को दर्शाते हैं। 
Advertisement

चीन के झिंजियांग क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से सिनेबार भंडार नहीं मिलते हैं। जिसका मतलब है कि यह पदार्थ संभवतः पश्चिमी एशिया, यूरोप या चीन के अन्य भागों से आयात किया गया था। पारे से कुछ स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी हो सकते हैं। इससे तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। हलांकि महिला अवशेषों की हड्डियों में इस तरह का नुकसान नहीं पाया गया। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.