DART स्‍पेसक्राफ्ट की एस्‍टरॉयड से टक्‍कर की तस्‍वीरें आईं सामने, आप भी देखें

DART : घटना की तस्‍वीरों में कैद करने के लिए LICIACube ने अपने डुअल कैमरा सिस्‍टम का इस्‍तेमाल किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 12:51 IST
ख़ास बातें
  • इटैलियन स्‍पेस एजेंसी के सैटेलाइट की मदद से ली गईं तस्‍वीरें
  • डिमोर्फोस एस्‍टरॉयड से पृथ्‍वी को कोई खतरा नहीं था
  • लेकिन इससे टक्‍कर करवाना एक तकनीक की टेस्टिंग करना था

ASI/Nasa

Photo Credit: तस्‍वीरों में सबसे आगे डिडिमॉस एस्‍टरॉयड नजर आता है, उसके ठीक पीछे डिमोर्फोस है, जिससे DART स्‍पेसक्राफ्ट टकराया था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने सोमवार की रात इतिहास रच दिया। पहली बार एक स्‍पेसक्राफ्ट की टक्‍कर एक एस्‍टरॉयड से कराई गई। ऐसा करके नासा ने भविष्‍य में पृथ्‍वी को एस्‍टरॉयड्स के खतरों से बचाने की तकनीक का परीक्षण किया। यह टेस्‍ट सफल रहा है। नासा का डबल एस्‍टरॉयड रीडायरेक्‍शन टेस्‍ट (DART) स्‍पेसक्राफ्ट, पृथ्‍वी से 1.1 करोड़ किलोमीटर दूर डिमोर्फोस नाम के एक एस्‍टरॉयड उपग्रह से टकराया। यह टक्‍कर कितनी प्रभावी रही, इसकी तस्‍वीर भी सामने आई है।    

इटैलियन स्‍पेस एजेंसी के एक सैटेलाइट की मदद से इस टक्‍कर को तस्‍वीरों में कैद किया गया। सैटेलाइट का नाम ‘LICIACube' है। दरअसल, इस टक्‍कर के असर को देखने की तैयारी पहले ही कर ली गई थी। LICIACube सैटेलाइट, घटना वाली जगह से सुरक्षित दूरी पर मौजूद था। वह DART स्‍पेसक्राफ्ट के टकराने का इंतजार कर रहा था। घटना की तस्‍वीरों में कैद करने के लिए LICIACube ने अपने डुअल कैमरा सिस्‍टम का इस्‍तेमाल किया।  
 

तस्‍वीरों में सबसे आगे डिडिमॉस एस्‍टरॉयड नजर आता है, उसके ठीक पीछे डिमोर्फोस है, जिससे DART स्‍पेसक्राफ्ट टकराया था। फोटोज में डिमोर्फोस के आसपास बिखरे मलबे की धाराएं देखी जा सकती हैं। अपनी छोटी से यात्रा के दौरान LICIACube सैटेलाइट ने कुछ और तस्‍वीरें भी खींची, जिनके पृथ्‍वी पर पहुंचते ही वैज्ञानिकों की टीम उत्‍साह से भर गई और उनका कमरा तालियों से गूंज उठा। 
Advertisement

डिमोर्फोस एस्‍टरॉयड से पृथ्‍वी को कोई खतरा नहीं था, लेकिन इस पर गतिज प्रभाव तकनीक (kinetic impact technique) का परीक्षण दुनिया में पहली बार किया गया। इसके तहत स्‍पेसक्राफ्ट को एस्‍टरॉयड से टकराकर एस्‍टरॉयड को विक्षेपित किया गया यानी उसकी दिशा बदलने की कोशिश की गई। यह टेस्‍ट सफल रहा, जिसका मतलब है कि भविष्‍य में अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए खतरा बनता है, तो उसे इसी तरह लक्ष्‍य से भटकाया जा सकता है। 

हालांकि DART स्‍पेसक्राफ्ट की टक्‍कर कितनी प्रभावशाली रही, इस सवाल का जवाब अगले कुछ महीनों में मिल पाएगा। क्‍या इस टक्‍कर ने डिमोर्फोस के प्रक्षेपवक्र (trajectory) को बदला? इस सवाल का जवाब आने में भी अभी वक्‍त लगेगा। फ‍िलहाल बड़ी कामयाबी यही है कि नासा अपने स्‍पेसक्राफ्ट को एस्‍टरॉयड से टकराने में सफल रही है। जो तस्‍वीरें सामने आई हैं वह आगे भी शानदार परिणाम मिलने की उम्‍मीद जताती हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.