Xiaomi का दावा, Mi Notebook लैपटॉप में मिलेगी 12 घंटे की बैटरी लाइफ

Xiaomi ने अपने ट्विटर हैंडल पर 7 सेकेंड का एक टीज़र वीडियो साझा किया है, जिसमें भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले Mi Notebook के 12 घंटे की बैटरी लाइफ का ज़िक्र है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 जून 2020 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook का लेटेस्ट टीज़र ट्विटर पर ज़ारी
  • Mi Notebook, भारत में कंपनी का पहला लैपटॉप
  • मी नोटबुक पतले बेज़ल के साथ देगा भारत में दस्तक

Xiaomi इन दिनों अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट भारत ला रही है

Mi Notebook भारत में 11 जून को लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले कंपनी एक-एक करके इसके फीचर्स का खुलासा कर रही है। कंपनी के लेटेस्ट टीज़र से जानकारी मिली है कि मी नोटबुक सिंगल चार्ज में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। इससे पहले कंपनी ने खुलासा किया था कि मी नोटबुक भारतीय मॉडल में स्लिम बेजल्स और हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जाएगा। कंपनी मी नोटबुक को भारत में लॉन्च करके मौजूदा कंप्यूटर और लैपटॉप ब्रांड जैसे Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo को टक्कर देने की योजना बना रही है। गौर करने वाली बात यह है कि Xiaomi का यह पहला लैपटॉप है, जिसे भारत में लॉन्च किया जाना है। कंपनी Redmi और Mi ब्रांड के तहत कई लैपटॉप चीन में लॉन्च कर चुकी है।

Xiaomi ने अपने ट्विटर हैंडल पर 7 सेकेंड का एक टीज़र वीडियो साझा किया है, जिसमें भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले Mi Notebook के 12 घंटे की बैटरी लाइफ का ज़िक्र है। इस वीडियो में एक घड़ी 12 घंटे चलती दिख रही है, जिसका इशारा इस लैपटॉप के 12 घंटे की बैटरी लाइफ की ओर है।
Advertisement
 

टीज़र में बताया गया है की मी नोटबुक में “Epic” बैटरी परफॉर्मेंस मौजूद है। हालांकि, यहां यह बताना भी जरूरी हो जाता है कि Apple और Dell जैसी कंपनियां अपने लैपटॉप में पहले से ही 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती रही हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी ने एक अन्य टीज़र ज़ारी करते हुए जानकारी दी थी कि आगामी मी नोटबुक मॉडल में सर्वाधिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जाएगा।
Advertisement

गौरतलब है कि शाओमी को भारत में किफायती स्मार्टफोन बेचने के लिए जाना जाता है। हालांकि, कंपनी ने पिछले महीने Mi 10 लॉन्च करके इस सोच को भी बदलकर रख दिया, जिसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी का आगामी लैपटॉप मॉडल मी नोटबुक जो कि अगले हफ्ते भारत में दस्तक देने वाला है, वो किफायती लैपटॉप की चाहत रखने वाले लोगों को आकर्षित करेगा या फिर यह प्रीमियम विंडो-बेस्ड ultrabooks और MacBook Air जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा।
Advertisement

आपको बता दें, चीन में शाओमी का अलग Mi Laptop और RedmiBook ऑप्शन सेगमेंट है। हालांकि, अब कंपनी भारत में भी अपने लैपटॉप सेगमेंट को शुरू करके आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी का दावा है कि मी नोटबुक को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर ही डिज़ाइन किया गया है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Notebook India launch, Mi Notebook, Mi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.