शाओमी ने 1,199 रुपये में लॉन्च किया वाई-फाई राउटर

शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट को लॉन्च करने के साथ चीनी कंपनी ने भारत में मी राउटर 3सी को भी पेश किया है। इस वाई-फाई राउटर की कीमत 1,199 रुपये है और यह बैंगलुरु स्थित मी होम स्टोर में 20 मई से मिलेगा।

शाओमी ने 1,199 रुपये में लॉन्च किया वाई-फाई राउटर
ख़ास बातें
  • इस वाई-फाई राउटर की कीमत 1,199 रुपये है
  • वाई-फाई राउटर बैंगलुरु स्थित मी होम स्टोर में 20 मई से मिलेगा
  • कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर यह 23 मई से उपलब्ध होगा
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट को लॉन्च करने के साथ चीनी कंपनी ने भारत में मी राउटर 3सी को भी पेश किया है। इस वाई-फाई राउटर की कीमत 1,199 रुपये है और यह बैंगलुरु स्थित मी होम स्टोर में 20 मई से मिलेगा। वहीं, कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर यह 23 मई से उपलब्ध होगा। इसके अलावा शाओमी मी राउटर 3सी को 8 जून से अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

शाओमी मी राउटर 3सी भारत में कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया पहला राउटर है। कंपनी का कहना है कि यह इस्तेमाल में आसान है। स्पीड और रेंज को लेकर भी बड़े दावे किए गए हैं। इसे मी वाई-फाई ऐप के ज़रिए सेटअप किया जा सकता है और नियंत्रित भी। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर चलेगा।

शाओमी मी राउटर 3सी में चार बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले एंटिना हैं। कंपनी ने बताया है कि हर एंटीना में अपना पीसीबी सर्किट है। बताया गया है कि इस राउटर में 2 ट्रांसमिट और 2 रिसीव एंटीना डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से वाई-फाई रेंज बेहतर होती है और सिगनल में स्थिरता भी आती है।

बताया गया है कि शाओमी के नए राउटर में 64 एमबी रैम है जो कि आम राउटर की तुलना में आठ गुना ज़्यादा है। इसकी वायरलेस स्पीड 300 एमबीपीएस है। यह एक वक्त में 64 डिवाइस से कनेक्ट कर सकता है। यह 2.4 गीगाहर्ट्ज़ पर 802.11एन वाई-फाई प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसमें दो लैन पोर्ट और एक वैन पोर्ट हैं। इसके अलावा तीन रंगीन एलईडी इंडिकेटर भी दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 195x107x25.3 मिलीमीटर है और वज़न 241 ग्राम।

जहां तक मी वाई-फाई ऐप का सवाल है तो शाओमी का कहना है कि यूज़र रियल टाइम में बैंडविथ पर नज़र रख पाएंगे। यूज़र के पास पैरेंटल कंट्रोल भी होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »