शाओमी मी नोटबुक प्रो लैपटॉप शुक्रवार को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2016 15:25 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी टुडे के मुताबिक, इसकी कीमत 6,000 चीनी युआन (करीब 58,600 रुपये) होगी
  • मी नोटबुक प्रो के स्पेसिफिकेशन उसकी कीमत को वाजिब ठहराने वाले होंगे
  • संभव है कि कंपनी इस बार भी दो स्क्रीन साइज़ वाले वेरिएंट पेश करे
शाओमी ने अपने पहले लैपटॉप मी नोटबुक एयर को जुलाई महीने में लॉन्च किया था। डिज़ाइन और नाम की वजह से इसकी तुलना ऐप्पल के मैकबुक एयर से होती रही है। अब जानकारी मिली है कि शुक्रवार को कंपनी मी नोटबुक एयर का नया वेरिएंट नहीं पेश करेगी, बल्कि नई सीरीज़ मी नोटबुक प्रो को पेश किया जाएगा।

चीनी कंपनी ने हफ्ते की शुरुआत में अपने लैपटॉप के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू किए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि मी नोटबुक एयर सीरीज़ में 4जी कनेक्टिविटी लाई जाएगी। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, अगला प्रोडक्ट 'प्रो' ब्रांडिंग के साथ आएगा। शाओमी टुडे के मुताबिक, इसकी कीमत 6,000 चीनी युआन (करीब 58,600 रुपये) होगी।
Advertisement

लीक हुई जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि मी नोटबुक प्रो के स्पेसिफिकेशन उसकी कीमत को वाजिब ठहराने वाले होंगे। यह 4के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, इंटल आई7-6700 एचक्यू प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 960एम ग्राफिक्स कार्ड, 16 जीबी डीडीआर4 रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा।

जुलाई महीने में शाओमी ने मी नोटबुक एयर मॉडल को दो साइज़ 12.5 इंच और 13.3 इंच में पेश किए थे। 13.3 मी नोटबुक एयर की कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 51,400 रुपये) है जबकि 12.5 इंच डिस्प्ले वाले मी नोटबुक एयर की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,300 रुपये)। संभव है कि कंपनी इस बार भी दो स्क्रीन साइज़ वाले वेरिएंट पेश करे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.