Xiaomi Mi Notebook Air का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च

शाओमी ने अपने मी नोटबुक एयर लैपटॉप के 13.3 इंच वेरिएंट को चीन में अपग्रेड कर दिया है। अपग्रेडेड वेरिएंट में अब लेटेस्ट आठवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई5 और कोर आई7 प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi Mi Notebook Air का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी ने अपने मी नोटबुक एयर लैपटॉप के 13.3 इंच वेरिएंट को चीन में अपग्रेड कर दिया है। अपग्रेडेड वेरिएंट में अब लेटेस्ट आठवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई5 और कोर आई7 प्रोसेसर दिया गया है। ऐप्पल के मैकबुक एयर से सीधी प्रतिद्वंदिता को देखते हुए, शाओमी ने मी नोटबुक एयर को जुलाई 2016 में पेश किया गया था। लेटेस्ट वेरिएंट 5,399 चीनी युआन (करीब 53,800 रुपये) की कीमत पर प्री-ऑर्डर के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध है और डिलिवरी 24 जनवरी से शुरू होगी। लैपटॉप विंडोज़ 10 होम एडिशन पर चलता है। शाओमी मी नोटबुक एयर अब एक नए डार्क ग्रे कलर में भी उपलब्ध है।

जैसा कि हमने बताया कि शाओमी ने चीन में मी नोटबुक एयर के 13.3 इंच वेरिएंट का लेटेस्ट वेरिएंट लॉन्च किया है। लैपटॉप में अब नया Intel Core i5-8250U और Core i7-8550U प्रोसेसर दिया गया है। नोटबुक को एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स150 ग्राफिक्स कार्ड  और 2 जीबीी रैम जीडीडीआर5 डीरैम के साथ पिछले साल जुलाई में अपग्रेड किया गया था।

शाओमी 13.3 इंच मी नोटबुक एयर स्पेसिफिकेशन
ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशन के अलावा, शाओमी 13.3 इंच मी नोटबुक एयर में 8 जीबी डीडीआर4 रैम, 256 जीबी पीसीआईई एसएसडी और एक्सपेंडेबल हार्ड डिस्क सपोर्ट मौज़ूद है। कोर आई5 मॉडल अधिकतम 3.4 गीगाहर्ट्ज़ की अधिकतम फ्रीक्वैंसी के साथ आता है जबकि कोर आई7 वेरिएंट अधिकतम 4.0 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है।

इस लैपटॉप में 13.3 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 170 डिग्री व्यूइंग एंगल और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। इस डिवाइस में ब्लूटूथ 4.1 सपोर्ट, वाई-फाई 802.11 एसी बैंड और वीडियो कॉलिंग के लिए एक मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो लैपटॉप में एक 40 वॉट लीथियम-आयन बैटरी है जिससे 9.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। लैपटॉप में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। नोटबुक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिससे डेस्कटॉप को एक्टिव या अनलॉक किया जा सकता है।

13.3 इंच मी नोटबुक एयर का डाइमेंशन 309.6x210.9x14.8 मिलीमीटर और वज़न 1.3 किलोग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  5. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  6. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  7. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  8. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  9. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »