शाओमी मी नोटबुक एयर 4जी लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2016 14:22 IST
ख़ास बातें
  • मी नोटबुक एयर लैपटॉप का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया
  • यह एलटीई कैट. 4 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है
  • मी नोटबुक एयर के पुराने वेरिएंट को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था
शाओमी ने शुक्रवार को मी नोटबुक एयर लैपटॉप का नया वेरिएंट लॉन्च किया। यह एलटीई कैट. 4 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है। विंडोज 10 होम पर चलने वाले इस लैपटॉप को स्थानीय मार्केट में चाइना मोबाइल के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। नए मी नोटबुक एयर 4जी के 12.5 इंच मॉडल की कीमत 4,699 चीनी युआन (करीब 46,500 रुपये) है, जबकि 13.3 इंच वाला मॉडल 6,999 चीनी युआन (करीब 69,500 रुपये) में मिलेगा।

याद रहे कि मी नोटबुक एयर के पुराने वेरिएंट को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। 13.3 मी नोटबुक एयर की कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 49,500 रुपये) है जबकि 12.5 इंच डिस्प्ले वाले मी नोटबुक एयर की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34000 रुपये)।

12.5 इंच वाले मी नोटबुक एयर 4जी में फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन है इसमें इंटल कोर एम3 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम का इस्तेमाल किया गया है। एसएसडी 128 जीबी है जिसे दूसरे एसएसडी स्लॉट के ज़रिए बढ़ाना संभव है। अन्य फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, एकेजी डुअल स्पीकर और डॉल्बी डिजिटल सराउंड साउंड सपोर्ट शामिल हैं। इसकी मोटाई 12.9 मिलीमीटर है और वज़न 1.07 किलोग्राम। कंपनी ने 11.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है। यह एक एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है।
 

13.3 इंच वाले मी नोटबुक एयर 4जी में छठे जेनरेशन वाले इंटल कोर आई7 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी ने कहा है कि पुराने वेरिएंट की तुलना में परफॉर्मेंस 10 फीसदी बेहतर होगी। अन्य स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं है। यह एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 960एमएक्स ग्राफिक्स कार्ड, 8 जीबी डीडीआर4 रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा।
Advertisement

12.5 इंच वाले मॉडल की तरह 13.3 इंच वाले मॉडल में दूसरा एसएसडी स्लॉट दिया गया है। 4जी वेरिएंट की बैटरी के बारे में 9.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.