विंडोज 10 पर चल रहे हैं 30 करोड़ डिवाइस, मुफ्त अपग्रेड 29 जुलाई तक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मई 2016 10:54 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को घोषणा की कि उसका लेटेस्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम दुनिया भर के करीब 30 करोड़ डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा रहा है। नया विंडोज 10 लैपटॉप, डेस्कटॉप, स्मार्टफोन, एक्सबॉक्स वन कंसोल और अन्य डिवाइस में ऑपरेटिंग सिस्टम का काम करता है।

माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज और डिवाइस ग्रुप के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट यूसुफ मेहंदी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ''अब घर, स्कूल, छोटे व्यापारियों, बड़ी कंपनियों और अन्य संस्थान में ज्यादा तेजी से विंडोज 10 इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले की तुलना में अब ज्यादा लोग विंडोज 10 को चुन रहे हैं।"
Advertisement

अपग्रेड की प्रक्रिया में तेजी आने के पीछे विंडोज 10 के मुफ्त अपग्रेड का 29 जुलाई तक ही उपलब्ध होना मुख्य वजह बताई जा रही है।

इसके बाद यह नए डिवाइस में पहले से इंस्टॉल होगा, या फिर इसे अलग से खरीदा जा सकता है। घर के कंप्यूटर के लिए यह 119 डॉलर में उपलब्ध होगा।
Advertisement

इस टेक्नोलॉजी कंपनी को उम्मीद है कि विंडोज 8 को मिली निराशाजनक प्रतिक्रिया के बाद वह विंडोज 10 के जरिए मार्केट में ज्यादा तेजी से विस्तार करने में कामयाब रहेगी। ख़ासकर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में, जहां पर गूगल के एंड्रॉयड और ऐप्पल के आईओएस से बहुत पीछे है।
Advertisement

भले ही पर्सनल कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर मार्केट में माइक्रोसॉफ्ट का बोलबाला है, लेकिन दुनिया के बेहद ही कम स्मार्टफोन पर विंडोज ओएस का इस्तेमाल किया जाता है।

30 करोड़ यूज़र में विंडोज 10 से लैस नए कंप्यूटर और डिवाइस के साथ अपग्रेड किए हुए सिस्टम शामिल हैं।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट ने 2018 तक कुल 100 करोड़ डिवाइस तक विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस तरह से वह ऐप्पल के बराबरी पर पहुंच जाएगी जिसने इस साल ही 1 बिलियन डिवाइस पर आईओएस इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Windows 10, Operating System

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.